एक ही Whatsapp नंबर को दो अलग स्मार्टफोनों पर कैसे इस्तेमाल करें, ये है आसान तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp के नए फ़ीचर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। WhatsApp जल्दी ही एक नया फ़ीचर रोल आउट करने वाला है, जिससे आप अपने एक ही नंबर से दो अलग स्मार्टफोनों पर WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस साल में शुरुआत में कंपनी ने Linked डिवाइस का फ़ीचर लॉन्च किया था, जिसके साथ आप एक मुख्य WhatsApp अकाउंट से QR कोड द्वारा लिंक करके तीन अलग डिवाइस में लॉग-इन कर सकते हैं। और ये नया फ़ीचर (दो स्मार्टफोनों पर WhatsApp एक ही नंबर से कैसे लॉग-इन करें) इस दिशा में एक और कदम जैसा ही है, जो अभी केवल बीटा टेस्टरों के लिए ही उपलब्ध है। लेकिन जल्दी ही सभी WhatsApp यूज़र इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये पढ़ें: Airtel प्रीपेड प्लान, जिनके साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा

Linked device फ़ीचर और एक ही नंबर से दो फोनों पर WhatsApp लॉग-इन करने वाले फ़ीचर में क्या अंतर है ?

फिलहाल मौजूद Linked devices फ़ीचर को आप अपने WhatsApp अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे आप अपने लैपटॉप या टैबलेट जैसे डिवाइस में अपना WhatsApp खोल सकते हैं। लेकिन अब ये जो नया फ़ीचर है, इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करके, दूसरे स्मार्टफोन में आये QR code के साथ इसे लिंक नहीं करना है, बल्कि आप दो अलग स्मार्टफोनों में एक ही नंबर के साथ WhatsApp में लॉग-इन कर सकते हैं और जो लोग दो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये फ़ीचर बहुत काम का है।

इसके अलावा इस फ़ीचर के साथ एक और फ़ीचर भी आएगा, जिससे आप ये जान सकेंगे, आपने एक समय पर कितने डिवाइस में अपना WhatsApp अकाउंट खोला हुआ है और सुरक्षा (Security) के नज़रिये से ये भी काफी महत्वपूर्ण है।

ये पढ़ें: अपने स्मार्टफोन पर Google एक्टिविटी को कैसे ऑटो-डिलीट करें ?

आइये अब जानते हैं कि एक WhatsApp नंबर को दो स्मार्टफोनों पर कैसे चलाएं ?

इसके लिए आपको सबसे पहले आपको WhatsApp के बीटा वर्ज़न में साइन-इन करना होगा। इसके लिए Google Play Store में जाकर WhatsApp सर्च करें और उसे टैप करें। अब नीचे बीटा प्रोग्राम (Beta Program) का विकल्प आएगा, तो आप इसमें साइन-अप कर सकते हैं, अगर “Beta program is full” लिखा दिखाई देता है, तो आपको समय समय पर इसके खाली होने का इंतज़ार करना होगा। लेकिन अगर आप साइन-अप करने में सफल होते हैं, तो केवल नीचे लिखे आसान स्टेप्स के साथ दो स्मार्टफोनों पर अपना एक WhatsApp नंबर से लॉग-इन कर सकते हैं।

 एक नंबर से दो स्मार्टफोनों पर WhatsApp
  • एक फ़ोन में तो आपका WhatsApp लॉग-इन है ही, जिस दूसरे स्मार्टफोन में WhatsApp खोलना चाहते हैं, उसमें ऐप को डाउनलोड करें।
  • अब लॉग-इन करके, ऊपर दायीं तरग मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अब इसमें “Link a device” का विकल्प चुनें।
  • अब इस फ़ोन से प्राइमरी फ़ोन पर आये कोड को स्कैन करें।
  • बस आपका अकाउंट लॉग-इन हो जायेगा।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageइस तरह अपने फ़ोन पर दो नम्बरों से चलाएं दो WhatsApp अकाउंट

इसमें कोई शक नहीं है, कि WhatsApp इस समय की सबसे बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है, लेकिन फिर भी लोगों को अक्सर ये शिकायत होती है कि ये ऐप आपको एक ही समय पर दो अलग WhatsApp अकाउंट बनाने की आज्ञा या परमिशन नहीं देती है। ख़ासतौर से ये परेशानी उन लोगों के लिए ज़्यादा है, …

ImageWhatsApp multi-device फ़ीचर द्वारा इस तरह एक ही समय में चार डिवाइसों में कर सकते हैं लॉग-इन

WhatsApp इस समय की मैसेज के लिए सबसे अच्छी एप्लीकेशन है। ये एप्लीकेशन इस समय लोगों की ज़रुरत बन चुकी है जिस पर आप टेक्स्ट, ऑडियो मैसेज, तस्वीरें और वीडियो तक शेयर करते हैं। ये एप्लीकेशन परिवार और दोस्तों के अलावा व्यापार में भी बेहद उपयोगी बन रही है। कंपनी अब इसे और ज्यादा उपयोगी …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.