Airtel प्रीपेड प्लान, जिनके साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Disney+ Hotstar भारत में एक काफी लोकप्रिय OTT प्लैटफॉर्म है। हाल ही में T20 World Cup 2022 के सभी लाइव मैच भी इसी पर प्रसारित हुए और हर बार इसी पर होते हैं। इसके अलावा Marvel और Disney के सारे कंटेंट के साथ बहुत अच्छी वेब-सीरीज़ जैसे Aarya, She Hulk, City of Dreams और Criminal Justice भी इसी उपलब्ध हैं। कई सारे अंग्रेज़ी, कई भाषाओँ में फिल्में व काफी सारा कंटेंट आप Hotstar पर देख सकते हैं। अब सोचिये इतने सारे कंटेंट के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन यदि आपको मुफ्त में मिल जाए तो ?

जी हाँ ! अगर आप Airtel यूज़र हैं या Airtel की सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एयरटेल के कई प्री-पेड प्लानों के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन साल भर के लिए मुफ्त मिलता है। है।

ये हैं Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले Airtel प्रीपेड प्लान

181 रूपए का प्लान

30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile प्लान का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 30 दिन तक आप इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ 100 SMS और 1GB डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

399 रूपए का प्लान

इसमें भी आपको Disney+ Hotstar Mobile प्लान का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मुफ्त में मिलता है, जिसकी कीमत 149 रूपए है। इसके अलावा इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2.5GB डेली डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए Apollo 24/7 Circle का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए का कैशबैक, Airtel की फ्री हेलो ट्यून और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा होंगे।

499 रूपए का प्लान

Airtel के 499 रूपए के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है, लेकिन इसमें Disney + Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन आपको 1 साल के लिए मिलता है। बाकी 28 दिनों के लिए इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, 100 SMS रोज़ और अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा मिलती है। बाकी यहां भी 3 महीने के लिए Apollo 24/7 Circle का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए का कैशबैक, Airtel की फ्री हेलो ट्यून और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन आपको मिलेगा।

599 रूपए का प्लान

599 रूपए के प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है और इसमें भी Disney + Hotstar Mobile का ही सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलेगा। हालांकि बाकी यहां प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट डाटा की सीमा बढ़ा दी गयी है। इस प्लान में 28 दिन तक आपको प्रतिदिन 3GB डाटा, 100 SMS रोज़ और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलते हैं। Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए कैशबैक, Airtel की फ्री हेलो ट्यून और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन इसमें भी दिया जायेगा।

839 रूपए का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है (लगभग 3 महीने), जिसमें 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile प्लान का सब्सक्रिप्शन तो मिलेगा ही, साथ में 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डाटा, 100 SMS रोज़ और अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा आप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें भी आपको Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए कैशबैक, Airtel की फ्री हेलो ट्यून और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

2999 रूपए का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें भी आपको Disney+ Hotstar Mobile प्लान का ही सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलता है। साथ में 2GB डाटा, 100 SMS रोज़ और अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा भी 1 साल तक मिलेगी। Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए कैशबैक, Airtel की फ्री हेलो ट्यून और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन इसमें भी आएगा।

3359 रूपए का प्लान

इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2.5GB डाटा, 100 SMS रोज़, अनलिमिटेड कॉलिंग और Disney+ Hotstar Mobile प्लान का सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के मिलेंगे। बाकी सभी प्लानों की तरह Apollo 24/7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रूपए कैशबैक, Airtel फ्री हेलो ट्यून सर्विस और Wynk Music सब्सक्रिप्शन इसका भी हिंसा होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageAirtel, Jio, Vi, BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं बेस्ट प्लान; अपने अनुसार पाइये हाई स्पीड डाटा या OTT सब्सक्रिप्शन

भारत में अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर आपको कई तरह के टैरिफ प्लान ऑफर करते हैं, जिनमें से आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। इन प्रीपेड प्लानों में जो सेवाएं मिलती हैं, उनकी वैलिडिटी भी आप चुन सकते हैं। Airtel, Jio, Vi, BSNL, सभी के प्रीपेड प्लानों की अवधि महीने, 3 महीने, 6 महीने या साल की …

Imageअब मात्र 100 रुपए में मिलेगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन! जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Reliance Jio का नया प्लान मात्र 100 रुपए में 3 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। कंपनी ने आज ही ये नया ₹100 का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 90 दिनों तक Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन और 5GB डेटा मिलेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं। इस नए प्लान के साथ …

ImageJio Vs Airtel: कौन दे रहा है JioStar सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतर प्लान ?

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का सीज़न शुरू हुए 10 दिन गुज़र चुके हैं और इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण JioHotstar पर किया जा रहा है। भारत में क्रिकेट प्रेमियों का जोश और उत्साह देखते हुए Jio और Airtel ने ऐसे कई टैरिफ प्लान पेश किये, जिनके साथ मुफ्त JioHotstar …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products