12 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 8; जानिये इसकी खूबियां और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने वैश्विक लॉन्च के बाद, सैमसंग भारत में अपने प्रमुख स्मार्टफोन, Samsung Galaxy Note 8 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। दक्षिण कोरियाई कम्पनी ने 12 सितंबर को होने वाले आयोजन के लिए निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें पिछले साल असफल रहे गैलेक्सी नोट 7 के उत्तराधिकारी Galaxy Note 8 को लॉन्च किया जाएगा।  (Read in English)

दिलचस्प बात यह है कि, Galaxy Note 8 भारत में उसी दिन लॉन्च होगा, जिस दिन ऐप्पल अपने स्मार्टफोन के दसवें एनिवर्सरी इवेंट को आयोजित करने जा रहा है जिसमें बहुप्रतीक्षित आईफोन 8 को लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा पढ़ें: ड्यूल कैमरा और Snapdragon 653 चिपसेट वाला Nubia Z17 Lite हुआ लांच, जानिये फोन की प्रमुख विशेषताएं

Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताएं

Galaxy Note 8 कॉम्पैक्ट लुक और स्लिम बॉडी फिनिश के साथ एक मैटल यूनीबॉडी डिज़ाइन में आता है। सामने की ओर, फोन में 1440 x 2960 पिक्सल रेसोलुशन और एक वाइडस्क्रीन 18:5:9 रेशियो वाली 6.3 इंच की ट्रैड HD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी डिस्प्ले दी गयी है। फोन के पीछे एक ड्यूल कैमरा और एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

गैलेक्सी नोट 8 में एड्रेनो 540 GPU के साथ ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गयी है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

नोट 8 के मुख्य ड्यूल कैमरा सेटअप में f/1.7 एपर्चर + 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ 12MP वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो 3 Xऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है।

गैलेक्सी नोट 8 की बैटरी थोड़ी छोटी है, इसमें 3300mAh की बैटरी वायरलेस फ़ास्ट-चार्जिंग के साथ आती है। सॉफ़्टवेयर की बात करें तो, फोन Experience UX 8.5 के साथ एंड्रॉइड 7.1.1 नोगाट पर संचालित होता है।\

इसके अलावा पढ़ें: 20,000 रुपये से कम कीमत में सर्वश्रेष्ठ मैटल बॉडी वाले स्मार्टफोन

फोन में सैमसंग ने अपने स्टाइलस S Pen के लिए सपोर्ट भी जोड़ा है जो कि नोट नोट्स का एक अभिन्न हिस्सा है। डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए आईरिस स्कैनर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Galaxy Note 8 के स्पेसिफिकेशन्स

Model Samsung Galaxy Note 8
Display 6.3-inch Quad HD+ (2960 × 1440 pixels) Super AMOLED Infinity display, 18.5:9 aspect ratio
Processor Octa-Core Qualcomm Snapdragon 835 with Adreno 540 GPU
RAM 6GB
Internal Storage 64GB,  expandable up to 256GB
Software Android 7.1 Nougat, with Experience UX 8.5
Primary Camera 12MP+12MP, wide-angle+telephoto lens
Secondary Camera 8MP auto focus front-facing camera with f/1.7 aperture
Dimensions 162.5 x 74.8 x 8.6mm
Battery 3300mAh battery with fast charging both on wired and wireless
Others 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (2.4/5GHz), VHT80 MU-MIMO, Bluetooth v 5.0 (LE up to 2Mbps), GPS with GLONASS, USB Type-C 3.1, NFC, MST
Price Rs. 64,999 expected

 

इसके अलावा पढ़ें: Vivo X20 की जानकारियां हुईं सार्वजनिक; Infinity Display के साथ लांच होगा फोन

Related Articles

ImagePOCO M8x रिव्यू: दो दिन की बैटरी और भरोसेमंद परफॉरमेंस, पर एक बड़ा समझौता भी

POCO की M-सीरीज़ आज भी बुनियादी चीज़ों पर टिकी है, और POCO M8x का सबसे ज़्यादा ज़ोर बैटरी पर है। अगस्त में मैंने जिस M8 Power का रिव्यू किया था, उसने डिस्प्ले से समझौता किए बिना यही किया था। M8x में POCO ने LCD पर लौटकर पैसे बचाए हैं और उन्हें 7,900mAh बैटरी, Snapdragon 4 …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

ImageRealme V15 5G होगा 7 जनवरी को Dimensity 800U चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच

Realme जल्द ही एक और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के साथ पोस्टर रिलीज किया है। रियलमी ने दिसंबर 2019 में अपने Koi सीरीज के लॉन्च करने की बात कही थी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.