Vivo X20 की जानकारियां हुईं सार्वजनिक; Infinity Display के साथ लांच होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo द्वारा हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में आगामी दो और दिलचस्प स्मार्टफोनों की जानकारी सार्वजनिक की है। ये वे स्मार्टफोन हैं, जिनपर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है और इन्हें अगले साल फीफा विश्व कप के दौरान लॉन्च करने की योजना बना रही है।

टीज़र से पता चला है कि Vivo के इन आगामी स्मार्टफोनों का नाम Vivo X 20 और X 20 Plus होगा, जिनमें सैमसंग गैलेक्सी एस 8 जैसी infinity dispaly दी जायेगी। अफवाह यह भी है कि फोन- X20 और X20 Plus में क्रमशः 5.5 इंच और 6 इंच की डिस्प्ले दी जायेगी।

इसके अलावा पढ़ें: Xiaomi लांच करने जा रहा है एक रहस्यमयी फ़ोन, क्या है मामला आइये जानें

Vivo X20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

चीनी पोस्टर में फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स पर प्रकाश नहीं डाला है, लेकिन यह पता लगाना काफी आसान है कि डिवाइस में क्या-क्या विवरण शामिल हैं।

चूंकि फोन कम बेज़ेल वाली डिस्प्ले के साथ आएगा, इसलिए हम X20 और X20 Plus दोनों मॉडल्स पर 18:9 स्क्रीन रेश्यो देखेंगे। इसका मतलब यह है कि फोन सामने की तरफ कम से कम बीज़ल के साथ चौड़े स्क्रीन डिस्प्ले वाला होगा और इसलिए किसी भी फंक्शनल बटन के लिए कोई जगह नहीं होगी।

पोस्टर से यह भी ज्ञात होता है कि फोन काले और सफेद रंग के विल्कपों में आएंगे और मैटल बॉडी वाले होंगे।

इसके अलावा पढ़ें: ड्यूल कैमरा और Snapdragon 653 चिपसेट वाला Nubia Z17 Lite हुआ लांच, जानिये फोन की प्रमुख विशेषताएं

X20 फ्लैगशिप में 64GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉइड नोगैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा।

इस तरह के लीक्स वीवो के लिए काफी नुकसानदायक रहे हैं, ऐसे में अब वीवो के लिए यह चुनौती है कि वह फोन की जानकारियों को लॉन्चिंग तक कैसे गोपनीय रख पाने में सफल होता है।

इसके अलावा पढ़ें: 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ गेमिंग फोन

Related Articles

ImageRedmi Price Hike: बजट फोन ₹3,000 तक महंगे, पर Amazon पर एक मॉडल अब भी पुराने दाम से सस्ता

एक नज़र में : Xiaomi ने भारत में Redmi के कई फोनों के दाम फिर बढ़ा दिए हैं (Redmi price hike), और mi.com पर Redmi 17 5G अब ₹25,999 से शुरू हो रहा है। यानी पिछले हफ्ते तक जो फोन आप ₹23,999 में कार्ट में डाल रहे थे, उसके लिए अब ₹2,000 ज़्यादा देने होंगे। …

ImageVivo कर रही है 9 दिसम्बर को इंडिया में पंच होल डिस्प्ले वाला फोन लांच: हो सकता है Vivo V17

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo 9 दिसंबर को भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Vivo V17 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने V-सीरीज के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। Vivo ने कुछ दिन पहले V17 फोन को रूस में लॉन्च किया है। वीवो द्वारा भेजे जा रहे इन्वाइट में …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हो सकते है 11 फरवरी को चीन में लांच: जाने क्या होगा इनमे ख़ास

चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी शाओमी हाल ही के सालों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती आई है और पिछले साल तो कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन, 180% स्क्रीन टू बॉडी रेशों वाले फोनों को लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में एक अलग ही लेवल सेट किया है। अभी हाल ही में मनु कुमार जैन ने यह भी …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.