Prime Video सब्सक्राइबर्स पर कंपनी का अत्याचार – पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे ADS…

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon Prime Video पर 17 जून 2025 से विज्ञापन शुरू होने वाले हैं। Prime Video का सालाना सब्सक्रिप्शन ₹1499 का होता है, मैंने भी इसकी मेंबरशिप ली है। लेकिन अब तक ये पैसे देने के बाद हम कोई भी वेब सीरीज़, फिल्म, बिना किसी विज्ञापन के देखते आ रहे थे, लेकिन अब हम सभी के अनुभव में बदलाव आने वाला है। अब इतने रुपए देने के बाद भी आपको Prime Video पर कंटेंट के बीच में विज्ञापन यानि ऐड देखने पड़ेंगे। अगर नहीं देखना चाहते, तो और जेब ढीली कीजिये।

दरअसल, अब 1499 रुपए लेकर वार्षिक मेम्बरशिप वाले यूज़र्स Prime Video के कंटेंट को ऐड्स के साथ देख पाएंगे। वहीँ अगर आप ऐड-फ्री अनुभव चाहते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹129 प्रति माह या ₹699 सालाना और देने होंगे। कुल मिलाकर Amazon Prime आपसे दो सब्सक्रिप्शन लेने को कह रहा है या आप ऐसे समझ सकते हैं कि एक ही बार में कंपनी ने इस ऐड-फ्री सब्क्रिप्शन की कीमत को 700 रुपए बढ़ा दिया है।

ये पढ़ें: भारत-पाक तनाव: इन 6 गैजेट्स के साथ करें वॉर टाइम के लिए बेस्ट तैयारी

Amazon Prime Video

अब Prime Video पर ऐड्स भी आएंगे — लेकिन क्या यह फैसला वाकई सही है?

मेरे अनुसार, ये एक सही निर्णय नहीं है। जब एक सेवा “प्राइम” के नाम पर दी जा रही है, तो उसमें अचानक से विज्ञापन शामिल करना यूज़र्स के साथ उचित नहीं है। हालांकि ये बदलाव भले ही Disney+ Hotstar जैसे प्रतियोगियों के मॉडल से मेल खाता हो, लेकिन इससे Prime की वो खास पहचान खो जाएगी, जिसके लिए ग्राहक इसे चाहते थे। साथ ही ये मेम्बरशिप Prime Video को बाकी प्लेटफॉर्म्स से अलग बनाती थी।

ये पढ़ें: Instagram और Youtube Shorts को टक्कर देने के लिए Netflix खेल रहा नया दांव

Amazon का इस पर क्या कहना है ?

Amazon ने अपनी इस घोषणा पर कहा है कि ये विज्ञापन (ऐड्स) सीमित होंगे और इससे बेहतर कंटेंट में निवेश किया जा सकेगा। लेकिन प्रश्न ये है कि क्या इसके लिए पहले से जो कीमत दी जा रही थी, वो काफी नहीं थी? या इसे एक साथ इतना बढ़ा देना उचित है ?

Amazon की इस नयी रणनीति के मुकाबले में Netflix के सभी प्लान पूरी तरह से ऐड-फ्री अनुभव देते हैं। अगर Amazon ने भी यही राह चुनी होती, तो यूज़र्स की दृष्टि से बेहतर होता।

ये पढ़ें: 100 Zeros के साथ Google की फिल्मी दुनिया में एंट्री – जानें क्या है ये नया मास्टरप्लान

Prime Video का ये नया बदलाव कई ग्राहकों को अब सब्सक्रिप्शन के लिए सोचने पर मजबूर करेगा कि क्या उन्हें अब एक नयी कीमत पर इस प्लेटफॉर्म से जुड़े रहना चाहिए या नहीं?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.