Instagram और Youtube Shorts को टक्कर देने के लिए Netflix खेल रहा नया दांव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram Reels के सभी लोग शौक़ीन हैं। बच्चों से बूढ़ों तक सभी इनके द्वारा मनोरंजन करते नज़र आते हैं। कुछ ऐसा ही हाल Youtube Shorts के साथ भी है, लेकिन अब लगता है कि Netflix ने सीधे-सीधे YouTube Shorts, Instagram Reels को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। अमेरिका में लोगों को Netflix के मोबाइल ऐप में एक नया फीचर दिखने लगा है, जिसका नाम – vertical short videos है। Netflix ऐप में ये एक नया सेक्शन बनाया जा रहा है, जिसमें आप ओरिजिनल शोज़ और फिल्मों की झलकियाँ (clips) स्वाइप करते हुए देख पाएंगे।

ये पढ़ें: फोन की बैटरी जल्दी उड़ती जा रही है? – ये 10 आदतें हैं असली कसूरवार

इस नए फीचर के साथ यूज़र्स को ‘Today’s Top Picks for You’ सेक्शन से चुने गए वीडियो दिखेंगे, यानि ये फीड व्यक्ति की पसंद के अनुसार अलग-अलग क्लिप्स की फीड बनाएगी। इन शार्ट वीडियो को देखते हुए, अगर लोगों को कोई वीडियो पसंद आ जाए, तो वो पूरी फिल्म या शो वहीं से देखना शुरू कर सकते हैं या बाद के लिए उसे सेव कर सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Netflix

आज का चलन देखें तो, शार्ट वीडियोस का ही ज़माना है, ऐसे में Netflix का ये नया शॉर्ट वीडियो फीचर अपने यूज़र्स को बनाये रखने की एक अच्छी कोशिश है।

इसके अलावा, Netflix अपने TV वर्ज़न के होमपेज के डिज़ाइन का भी नवीनीकरण करने की तैयारी में है, जिसमें अब नेविगेशन बार ऊपर होगा, टाइटल्स बड़े दिखेंगे और किसी टाइटल पर रुके तो उसका प्रिव्यू, डिस्क्रिप्शन और टैग्स जैसे ‘Top 10’ भी आपको नज़र आएंगे। ये अपडेट धीरे धीरे आने वाले हफ्तों में सभी यूज़र्स तक पहुँच जायेगा। हालांकि vertical short videos फीचर अमेरिका के अलावा अन्य देशों में आएगा या नहीं या कब तक आएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: YouTube का नया 2-यूज़र वाला प्रीमियम प्लान: लेकिन क्या वाकई जेब पर हल्का पड़ेगा या बस बातें हैं ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.