YouTube का नया 2-यूज़र वाला प्रीमियम प्लान: लेकिन क्या वाकई जेब पर हल्का पड़ेगा या बस बातें हैं ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मेरे लिए तो Youtube एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, किचन में कुछ ख़ास बनाने से लेकर, गाने सुनने या बच्चों की पढ़ाई सम्बन्धी कोई वीडियो देखने तक। ज़ाहिर है कि आप भी किसी न किसी काम के लिए Youtube का इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में जब विज्ञापन परेशान करते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा कि YouTube Premium लेना चाहिए, लेकिन फैमिली प्लान की कीमत देखकर रुक गए? अगर ऐसा है तो, YouTube का नया “दो लोगों वाला प्लान” आपके लिए हो सकता है।

जी हां, YouTube अब एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रहा है, जिसमें एक परिवार के दो लोग मिलकर एक ही प्रीमियम या म्यूज़िक प्रीमियम प्लान शेयर कर सकते हैं। कंपनी भारत के साथ कुछ गिने-चुने देशों में ये ट्रायल शुरू कर चुकी है।

ये पढ़ें: अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय नोटिफिकेशन नहीं होंगे रिकॉर्ड, बस करें ये छोटा सा काम

लेकिन क्या ये वाकई एक सही डील है?

इस दो-यूज़र वाले प्रीमियम प्लान की कीमत ₹219 प्रति महीना है, वहीँ म्यूज़िक प्रीमियम के लिए इन दो लोगों को ₹149 खर्च करने होंगे। ये प्लान Youtube Premium family plan ₹299 प्रति महीने) से 80 रुपए सस्ता है, जिसमें परिवार के 5 लोग जुड़ सकते हैं, यानि प्रति व्यक्ति ये सिर्फ ₹59.80 पड़ता है। वहीं ये नया प्लान दो लोगों के लिए ₹219 यानी ₹109.50 प्रति व्यक्ति।

अब आप खुद ही सोचिये !

YouTube Premium duo plan

दरअसल, अपनी पानी जगह पर इन दोनों प्लानों का फायदा है। अगर आपके परिवार में 3 से 5 लोग Youtube Premium का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फैमिली प्लान आपके लिए अच्छा है। लेकिन वहीँ अगर सिर्फ आप और आपके पार्टनर, भाई-बहन, या दो रूममेट हैं, जो YouTube प्रीमियम लेना चाहते हैं और बाकियों को इसमें दिलचस्पी नहीं है, तो आप 80 रुपए बचाकर ₹219 वाला ये नया प्लान ले सकते हैं।

हालांकि इन दोनों की प्लानों को लेने के लिए कंपनी की एक शर्त है, कि दोनों लोगों का एक ही वर्चुअल परिवार होना ज़रूरी है, लेकिन इसके लिए वास्तव में पारिवारिक सम्बन्ध होना ज़रूरी नहीं है, आप बस एक ही Google Family Group पर होने चाहिए।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1: 3,000 ज़्यादा देकर मिलेंगे क्या Extra फायदे?

साथ ही YouTube ने अपने इस नए डुओ प्लान के साथ Spotify Duo को टक्कर देने की तैयारी भी कर ली है।

लेकिन एक बात जो मुझे यहां थोड़ी खटकती है, वो ये की दो लोगों के प्रीमियम प्लान के लिए ₹219 की कीमत थोड़ी ज़्यादा है। हालांकि Youtube के सिंगल प्रीमियम प्लान (₹149) के मुकाबले में ये किफ़ायती लगता है। तो अगर आपके परिवार में दो लोग हैं या दो दोस्त मिलकर लेना चाहते हैं, तो फैमिली प्लान के मुकाबले में आप कुछ पैसे बचा सकते हैं। लेकिन अगर आप फैमिली प्लान को पहले से ही यूज़ कर रहे हैं और 3-4 लोग उसमें जुड़े हैं, तो दो लोगों वाला प्लान आपके लिए घाटे का सौदा होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageMoto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.