CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1: 3,000 ज़्यादा देकर मिलेंगे क्या Extra फायदे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CMF के जिस फोन का इंतज़ार काफी समय से हो रहा था, उसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन CMF Phone 2 Pro है। हालांकि ये पिछले साल लॉन्च हुए CMF Phone 1 का सक्सेसर है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे ‘Pro’ टैग के साथ पेश किया है और इसमें कुछ ऐसे फीचर भी जोड़े हैं जो इसे वाकई में एक उचित अपग्रेड बनाते हैं। लेकिन फिर भी ग्राहकों के मन में ये प्रश्न उठना वाजिब है कि ये वास्तव में Phone 1 से कितना बेहतर है ? तो इस प्रश्न का जवाब आप हमारे इस CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1 की तुलना में जान पाएंगे, जिससे आपको ये निर्णय लेना आसान हो जायेगा कि क्या लोगों को Phone 2 Pro की तरफ जाना चाहिए? आइए जानते हैं।

ये पढ़ें: realme 14T 5G Vs Vivo T4 5G: दोनों में कौनसा फोन होगा बेस्ट ऑप्शन

CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1: क्या समानताएं हैं?

CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1

CMF Phone 1 और Phone 2 Pro के बीच कई फीचर ऐसे हैं जो एक जैसे हैं। सबसे पहले तो दोनों में डिस्प्ले एक जैसी ही है। ये दोनों 6.77-इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हालांकि ब्राइटनेस में अंतर है।

45760

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो, ये दोनों फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे, और दोनों में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यानि बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग में कोई अपग्रेड नहीं है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा भी इनमें 16 MP का है, जो इस बजट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर में भी कुछ समानताएं हैं, जैसे दोनों में Nothing OS का क्लीन और स्मूथ यूज़र इंटरफेस है, जो बिना ब्लोटवेयर के एक अच्छा अनुभव देता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M56 Vs Motorola Edge 60 Stylus: 25,000 के बजट में किसे चुनेंगे आप?

CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1: क्या असमानताएं हैं?

ऊपर बतायीं समानताओं के अलावा, इनमें कुछ मुझे फीचरों में काफी अच्छे अपग्रेड दिए गए हैं। जहां Phone 1 के बैक पैनल रंगीन लेकिन सादा थे, वहीँ Phone 2 Pro के डिज़ाइन में काफी बदलाव हुए हैं। ये नया फोन पहले से पतला (7.8 mm) और हल्का (185 ग्राम) है। साथ ही जहां पहले एक रियर कैमरा मॉड्यूल था, वहीँ इस बार रियर पैनल पर तीन अलग-अलग गोल कैमरा रिंग्स देखने को मिल रही हैं, जो इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देती हैं। हालांकि, CMF Phone 1 में कस्टम बैक पैनलों का सपोर्ट था, लेकिन Phone 2 Pro में इसे हटाकर यूनिवर्सल कवर, फोन स्टैंड, लैंयार्ड जैसे एक्सेसरीज़ का सपोर्ट दिया गया है।

इसके अलावा कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Phone 1 में जहां सिर्फ 50MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप था, वहीं Phone 2 Pro में अब 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। ये कैमरा कॉम्बिनेशन इसे Phone 1 के मुकाबले में ज़्यादा आकर्षक और बेहतर बनाता है। जिन यूज़र्स को ईंटे कम बजट में ज़ूम और वाइड एंगल फोटोग्राफी का अनुभव चाहिए, उनके लिए ये सबसे बेहतर विकल्प है।

अब बात करते हैं परफॉर्मेंस की, पिछले साल Phone 1, ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आया था, वहीँ नया Phone 2 Pro उसके अपग्रेड वर्ज़न Dimensity 7300 Pro के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि रोज़ की परफॉरमेंस में ज़्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ये नया प्रोसेसर थोड़ा ज़्यादा एफिशिएंट है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर में भी बड़ा अपडेट है। CMF Phone 2 Pro में Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.2 है। वहीँ Phone 1 इसके पहले वर्ज़न (Android 14 आधारित Nothing OS 2.6) के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि इसमें अपडेट आ गया है, लेकिन Phone 2 Pro में आपको और तीन साल के Android OS अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

एक और नया फीचर है Essential Key, जो पॉवर बटन के नीचे, दायीं साइड पर है और ये बटन आपको स्क्रीनशॉट, नोट्स और वॉइस रिकॉर्डिंग जैसी चीज़ों को जल्दी सेव करने में मदद करेगा। इसमें Essential Space फीचर भी है जो AI की मदद से आपकी सेव की गई चीज़ों को ऑर्गनाइज़ करता है।

बैटरी और चार्जिंग में कुछ नहीं बदला, लेकिन इस नए फोन के साथ आपको बॉक्स के अंदर ही (मुफ्त में) 33W का चार्जर मिल रहा है, जो Phone 1 में शामिल नहीं था।

कीमत की बात करें तो Phone 1 की शुरुआती कीमत ₹15,999 थी, जबकि Phone 2 Pro ₹18,999 से शुरू होता है और इसका टॉप वेरिएंट ₹20,999 में आता है। कीमत ज़रूर बढ़ी है, लेकिन जो अपग्रेड्स मिले हैं, वे इसे वाजिब ठहराते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a Vs iPhone 16e: जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट

CMF Phone 2 Pro Vs CMF Phone 1: कौन सा बेहतर है?

अगर आपकी ज़रुरत बस कॉलिंग, कुछ इंटरनेट सर्फिंग और बेसिक इस्तेमाल की है, तो Phone 1 भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर ज़्यादा बेहतर कैमरा, प्रीमियम डिज़ाइन, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो CMF Phone 2 Pro, 3,000 एक्स्ट्रा देने पर भी एक अच्छी डील है।

इसमें आपको टेलीफोटो लेंस, बॉक्स में ही चार्जर, एक्सेसरीज़ सपोर्ट और नयी Essential Key जैसे चीज़ें एक्स्ट्रा मिल रही हैं, जिनके साथ ये ₹20,000 के सेगमेंट में एक ऑल-राउंडर पैकेज है। ।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

Discuss

Be the first to leave a comment.