100 Zeros के साथ Google की फिल्मी दुनिया में एंट्री – जानें क्या है ये नया मास्टरप्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप Google की सभी सर्विसों के बारे में जानते हैं? अधिकतर आम आदमी गूगल की सभी तरह की सर्विसेज से परिचित नहीं है। यही कारण है कि कंपनी आपको अपने आप से अवगत कराने के लिए 100 Zeros इनिशिएटिव के साथ कुछ बड़ा प्लान कर रही है।

Google सिर्फ सर्च इंजन, AI तक सीमित नहीं रहना चाहता। Google ने एक नया मूवी-टीवी प्रोडक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका नाम है ‘100 Zeros’, इसमें कंपनी फिल्मों और शोज़ को प्रोड्यूस करेगी। लेकिन ये हीरो-हीरोइन वाली फिल्में नहीं होंगी, इनका उद्देश्य है – AI और भविष्य की टेक्नोलॉजी से लोगों को अवगत कराना। इस तरह कंपनी उन्हें मनोरंजन और टेक्नोलॉजी के माध्यम से उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना।

ये पढ़ें: YouTube का नया 2-यूज़र वाला प्रीमियम प्लान: लेकिन क्या वाकई जेब पर हल्का पड़ेगा या बस बातें हैं ?

कंपनी सीधे सीधे अपना पैगाम आपके टीवी और सिनेमाघरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इस पहल में Google का पार्टनर Range Media Partners होगा, जो पहले Longlegs और A Complete Unknown जैसी बड़ी फिल्में बना चुका है। 100 Zeros के तहत वो प्रोजेक्ट्स चुने जाएंगे जो AI, स्पेशियल कंप्यूटिंग और नयी तकनीक को दिखा सकें।

कंपनी इसके लिए सिर्फ बातें नहीं कर रही है, बल्कि इसका पहला नमूना भी पेश कर दिया गया है। 2024 की हॉरर फिल्म Cuckoo, जिसे इसी बैनर से प्रमोट किया गया। अब आने वाले महीनों में Sweetwater और LUCID नाम की दो और फिल्में रिलीज़ होंगी, जिनमें आपको Google के AI-विज़न की झलक देखने को मिलेगी।

ये पढ़ें: Pixel 9a रिव्यु: एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट फोन, लेकिन….

अपना प्लेटफॉर्म Youtube इस्तेमाल नहीं करेगा Google

एक अजीब बात ये भी सामने आ रही है कि कंपनी इन फिल्मों के प्रसारण लिए YouTube का इस्तेमाल नहीं करेगी। बल्कि Google इन प्रोजेक्ट्स को Netflix जैसे ओटीटी और थिएटरों पर रिलीज़ करेगा। इस नयी सोच के साथ कंपनी खुद को सिर्फ नए प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि नए आइडियाज से जोड़ रही है। हालांकि ट्रम्प की नयी घोषणाओं के बाद हॉलीवुड में थोड़ा फाइनेंशियल प्रेशर है, ऐसे में Google अपने आप को कैसे इस फिल्म इंडस्ट्री में फिट कर पायेगा, ये देखना बाकी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Discuss

Be the first to leave a comment.