भारत-पाक तनाव: इन 6 गैजेट्स के साथ करें वॉर टाइम के लिए बेस्ट तैयारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव अब किसी से छुपा नहीं है। ऐसे हालात में डिफेंस फोर्सेज़ अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही हैं ताकि आम लोगों की सुरक्षा पूरी तरह से हो सके। लेकिन इतना ही काफी नहीं है, भारत-पाक तनाव के दौरान देश के नागरिकों को खुद भी कुछ ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम करने की ज़रूरत है, खासकर जब ब्लैकआउट्स, सेल टावर आउटेज और मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात बनने की सम्भावना हो।

ऐसी स्थिति में हमें कुछ खास गैजेट्स अपने पास ज़रूर रखने चाहिए, जो ब्लैकआउट या पावर आउटेज के समय हमारे लिए काम उपयोगी हैं। अब आपका प्रश्न है होगा कि कौन से गैजेट्स या चीज़ें ? इन्हें की लिस्ट हम आपको यहां बता रहे हैं – ये 6 ज़रूरी गैजेट्स और एक्सेसरीज़ ऐसी हैं, जो ऐसे वक्त में आपके बेहद काम आ सकते हैं:

1. बैटरी से चलने वाली टॉर्च

युद्ध या भारत-पाक तनाव के हालात जैसे अभी हैं, ऐसे समय में सीमा के पास के इलाकों में ब्लैकआउट आम बात है। इसलिए बैटरी से चलने वाली टॉर्च रखना सबसे ज़रूरी है। बाज़ार में सस्ते AA या AAA बैटरी वाली टॉर्च आपको आसानी से मिल जाएंगी या आप LED लैंटर्न जैसे रिचार्जेबल विकल्प भी चुन सकते हैं। अगर आप भी राजस्थान, पंजाब या जम्मू कश्मीर के सीमा के आस – पास रहने वाले लोगों में से हैं, तो इन्हें तुरंत खरीदकर घर में रखें। इनके कुछ विकल्प आप नीचे देख सकते हैं –

Amazon से कुछ विकल्प:

2. पूरा चार्ज किया हुआ पावर बैंक

ब्लैकआउट में स्मार्टफोन ही आपका सबसे बड़ा सहारा होगा, जिस पर आप पल पल की खबरें भी देख सकते हैं, उससे पेमेंट भी कर सकते हैं, आस – पास वालों का हाल जान सकते हैं और भी काफी कुछ। इसीलिए अपने और परिवार वालों के फोन को चार्ज रखने के लिए एक पावर बैंक जरूर रखें जो कम से कम 2-3 बार फोन चार्ज कर सके। लोकल पावर बैंक न लेकर भरोसेमंद ब्रांड्स ही खरीदें।

बेस्ट ऑप्शंस:

3. फर्स्ट एड किट (थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर के साथ)

आपातकालीन स्थिति में दवाएं और मेडिकल सप्लाई मिलना मुश्किल हो सकता है, इसीलिए इनका इंतज़ाम पहले से ही रखें। अगर आपके इलाके में सायरन बज जाए और आप कहीं बाहर न जा सकें, ऐसे में आपके पास एक फर्स्ट एड किट, जिसमें एंटीसेप्टिक, बैंडेज, पेन स्प्रे, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर और BP मॉनिटर जैसे ज़रूरी इक्विपमेंट और आम बीमारियों की दवाईयाँ जरूर होने चाहिए।

सुझाव:

4. बैटरी से चलने वाला रेडियो

भारत-पाक तनाव के कारण, वॉर ज़ोन में सेल टावर बंद हो सकते हैं, जिसके बाद शायद आपको स्मार्टफोन पर कोई जानकारी न मिल सके। ऐसे में एक FM रेडियो आपको ज़रूरी अपडेट्स और सरकार के निर्देश दे सकता है। इसके कई सस्ते विकल्प भी उपलब्ध होते हैं।

ऑप्शंस:

5. नॉन-इलेक्ट्रिक वॉटर प्यूरीफायर

ब्लैकआउट या इवैकुएशन में बिजली जाने की पूरी पूरी सम्भावना होती है, ऐसे में पीने का पानी होना आवश्यक है, इसीलिए नॉन-इलेक्ट्रिक वॉटर प्यूरीफायर होना चाहिए, जिससे आपको बिना पावर के भी साफ पानी मिल सके।

सुझाव:

6. फोन चार्जर और केबल्स

अगर आपको आपातकालीन स्थिति में कहीं अचानक बाहर निकलना पड़े तो चार्जर और केबल एक ही पाउच में साथ रखें, इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। वैसे भी अब अधिकतर फोन USB-C पोर्ट के साथ ही आते हैं। ऐसे में अगर परिवार में 2 से ज़्यादा लोग हैं, तो आपको दो चार्जर और कुछ केबल रखने चाहिए।

हालांकि देश के सैनिकों और सरकार ने अभी सब कुछ संभाला हुआ है, लेकिन फिर भी इस संकट की घड़ी में खुद को तैयार रखना ही समझदारी है। ये गैजेट्स आपकी सुरक्षा और सुविधा दोनों को सुनिश्चित करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

OnePlus ने प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हमेशा नई-नई सीमाएं पार की हैं, लेकिन अब ब्रांड बजट सेगमेंट पर पूरी आक्रामकता के साथ नज़रें गड़ाने को तैयार है। एक एक्सक्लूसिव स्कूप में हमें पता चला है कि OnePlus बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए स्मार्टफोनों की एक बिल्कुल नई लाइनअप उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.