OnePlus 13R सेल आज से शुरू, इसे खरीदने के 5 मुख्य कारण ये हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus ने OnePlus 13 के साथ भारत में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus 13R भी लॉन्च किया है, जिसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आज से इस फ़ोन की सेल शुरू हो गयी है, और इसकी खरीदी पर शानदार ऑफर्स भी मिल रहे हैं, लेकिन बात यहाँ आती है, कि आपको ये फ़ोन खरीदना चाहिए या नहीं? तो इस लेख में हमनें OnePlus 13R खरीदने के 5 कारण बताये हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: जनवरी 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in January 2025

OnePlus 13R सेल ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की सेल भारत में Amazon India, और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी है। इसके 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 42,999 रूपए है, और 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 49,999 रूपए है। फ़ोन की खरीदी के समय ICICI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 3,000 रूपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इसे 12 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी ख़रीदा जा सकता है।

इस फ़ोन के साथ OnePlus 180-day free replacement plan, और लाइफ टाइम ग्रीन लाइन समस्या वारंटी भी शामिल है। फ़ोन को Astral Trail and Nebula Noir इन दो रंगों में पेश किया गया है।

OnePlus 13R खरीदने के 5 कारण

फ्लैट डिज़ाइन और ड्यूरेबिलिटी

इस फ़ोन में आपको बोक्सी डिज़ाइन के साथ फ्लैट एड्जेस देखने को मिलेंगे जो काफी कूल लगते हैं, और हाथ में पकड़ने पर एक अच्छा फील मिलता है। इसी के साथ फ्लैट डिज़ाइन में होने से गेमिंग के लिए भी ये एक अच्छा फ़ोन साबित हो सकता है, क्योंकि मिस टच की संभावनाएं काफी कम होती है। फ़ोन में एल्युमीनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। बात करें ड्यूरेबिलिटी की तो फ़ोन को फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और प्रोटेक्शन के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है, जिससे ये OnePlus 12R की तुलना में आगे है। हालाँकि, फ़ोन में IP65 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है।

ब्राइट डिस्प्ले और समान बेज़ेल्स

इस फ़ोन को 6.78 इंच के 1.5K (2780 x 1264) रिज़ोल्यूशन वाले AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 4500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे धुप में फ़ोन में देखने पर कोई समस्या नहीं होती है। फ़ोन में Aqua Touch 2.0 फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जिससे स्मूथ टच परफॉरमेंस मिले। इसके अतिरिक्त, इसे सीमेट्रिकल बेज़ेल्स के साथ पेश किया गया है, जिससे डिस्प्ले देखने में काफी आकर्षक लगता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है।

फ्लैगशिप परफॉरमेंस

इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को शामिल किया गया है, इसके साथ ये फ़ोन Oxygen OS 15 पर रन होगा, जिससे फ़ोन में फ्लैगशिप लेवल की तगड़ी परफॉरमेंस मिलने वाली है। बेहतरीन गेमिंग परफॉरमेंस के साथ साथ इसमें आप सीमलेस मल्टी टास्किंग भी कर सकते हैं। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 16GB LPDDR5X RAM ऑप्शंस मिल जाते हैं। फ़ोन का AnTuTu स्कोर 1,708,877 है।

ये फ़ोन BGMI जैसे गेम्स में 120 FPS तक सपोर्ट कर सकता है। इन सब के अतिरिक्त, AI Detail Boost, AI Unblur, AI Eraser, और  AI Reflection Eraser जैसे कई AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है, जो आपके कई काम आसान बना देते हैं।

एक अच्छा कैमरा सेटअप

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल LYT-700, 1/1.56-inch, f/1.8, 24 mm, OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355, 1/4-inch, f/2.2, 16 mm अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5, 1/2.76-inch, f/2.0, 47 mm, (2x) टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है, जिससे एक अच्छा फोटोग्राफी अनुभव मिलता है, आप कम लाइट में अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं, इसके अतिरिक्त अल्ट्रा वाइड सेंसर होने से इससे बेहतरीन लैंडस्केप्स भी क्लिक किये जा सकते हैं। फ़ोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल 1/3.09-inch, f/2.4, FF सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 30fps पर 1080p क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग

सभी बेहतरीन फीचर्स के साथ इस फ़ोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी का उपयोग किया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान और साधारण उपयोग के समय भी सिंगल चार्ज पर आपका फ़ोन काफी समय तक चल सकता है। इसका ऑन स्क्रीन टाइम 7 से 10 घंटों का है। इतना ही नहीं, इस फ़ोन में 80W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस फ़ोन को 1 घंटे में 100% तक चार्ज कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Makar Sankranti Wishes in Hindi 2025: इस मकर संक्रांति अपने दोस्तों को भेजें ये प्यारे और फनी विशेज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageOnePlus Nord 5 Alternatives: ₹35,000 के अंदर ये 5 स्मार्टफोन जो फीचरों में किसी से कम नहीं हैं

OnePlus Nord 5 भारत में लॉन्च हो चुका है और ये एक बेहतरीन मिड-रेंज फ्लैगशिप है, लेकिन अगर किसी कारण से आप इसके अलावा या कुछ अलग और बेहतर वैल्यू वाले विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन इस समय आपके लिए उपलब्ध हैं जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products