4000mAh बैटरी के साथ BlackBerry Motion हुआ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल कैनेडियन एंटरप्राइज द्वारा ब्लैकबेरी मोशन को विश्व स्तर पर लॉच किया गया था, अब ये फ़ोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में ख़रीदे जाने के उपलब्ध है। ब्लैकबेरी ने अभी इस फ़ोन को यहाँ लांच नहीं किया है लेकिन फ्लिपकार्ट द्वारा इस दमदार फ़ोन को भारत में 42,999 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है। (Read in English)

फ्लिपकार्ट के द्वारा कही पर भी इसको एक इम्पोर्ट प्रोडक्ट नहीं दिखाया गया है लेकिन इसके साथ ‘फ्लिपकार्ट एशोर्ड’ का टैग भी नहीं दिखाई देता है। इसी वजह से सम्भावना है कि ये फ़ोन किन्ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो सकता है। फ्लिपकार्ट के पेज के अनुसार फ़ोन खरीदने पर आपको 12 महीने की निर्माता वारन्टी भी प्राप्त होती है।

Also Read: Honor 8 won’t get Android Oreo, Honor 6X under consideration

BlackBerry Motion की विशेषताएं

ब्लैकबेरी मोशन एक FullHD डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है जिसमे ब्लैकबेरी के किसी भी तरह के क्वर्टी कीपैड की जगह नहीं है।  ये फ़ोन एक पारम्परिक 16:9 अनुपात वाली 5.5-इंच की FHD (1920×1080) डिस्प्ले तथा ऑफलाइन नेविगेशन बटन्स के साथ उपलब्ध है।

ब्लैकबेरी मोशन 2.0GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 625  के साथ 4GB रैम होने की वजह से दमदार प्रदर्शन करता है। फ़ोन में स्टोरेज के लिए 32GB की क्षमता दी गयी है परन्तु इसको एक हाइब्रिड -माइक्रो एसडी स्लॉट के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Also Read: Vivo launches its e-store in India: List of Introductory offers

फोटोग्राफी के लिए ब्लैकबेरी ने फ़ोन में फ्रंट और रियर दोनों जगह एक एक ही कैमरा दिया है। ब्लैकबेरी मोशन का 12MP का बैक कैमरा, f/2.0 एपर्चर लेंस, ड्यूल-टोन एलईडी फ्लैश से संलग्न है। सामने की तरफ इसमें f/2.2 एपर्चर लेंस के साथ एक 8MP का कैमरा है। फ़ोन के रियर कैमेरे के द्वारा 30 एफपीएस पर 4K वीडियो शूट बनाई जा सकती है।

ब्लैकबेरी मोशन में एक फ़ास्ट चार्ज होने वाली 4000mAh बैटरी दी गयी है जो हैंडसेट से अलग नहीं हो सकती है। ये फ़ोन एंड्राइड नोगाट पर कार्य करता है जिसके अलावा इसमें सामने की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, WiFi ब्लूटूथ, USB टाइप C पोर्ट और NFC शामिल है। ये फ़ोन आईपी 67 द्वारा प्रमाणित जल और धूल प्रतिरोधक है।

BlackBerry Motion का मूल्य और विवरण

फिलहाल ब्लैकबेरी मोशन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में ये सिर्फ काले रंग के विकल्प के साथ ख़रीदा जा सकता है तथा इसकी कीमत 42,999रुपए दी गयी है।

मॉडल BlackBerry Motion
डिस्प्ले 5.5-इंच full HD IPS LCD डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रगन 625, ओक्टा कोर 2.0 GHz Cortex- A53
रैम 3GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड नोगट
प्राथमिक कैमरा 12MP f/2.0 Dual tone एलईडी फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 8MP f/2.2 का सेल्फी कैमरा
बैटरी 4,000mAh, quick charge 3.0 के साथ
अन्य हाइब्रिड ड्यूल सिम (नैनो+नैनो), 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, फिंगरप्रिंट सेंसर, और NFC
कीमत 42,999 रुपए

 

Last Updated: January 17, 2018

अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक्स विवरण को कैसे करे लॉक/अनलॉक

Related Articles

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageRealme X3 aur Realme X3 SuperZoom होंगे 25 जून को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर होगी सेल

Realme ने अपनी अपकमिंग Realme X3 सीरीज को लांच करने के लिए फ्लिप्कार्ट पर टीज़ कर दिया है फ्लिप्कार्ट ने भी अपनी वेबसाइट पर डिवाइस से जुड़ा डेडिकेटेड पेज भी लाइव करके फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है। कंपनी और फ्लिप्कार्ट दोनों ने ही डिवाइस की ज़ूम सपोर्ट टेक्नोलॉजी, नाईट-मोड सपोर्ट जैसे फीचरों के …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.