2022 में भारत के इन 13 शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 2022 में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां एक तरफ अनोखे फीचरों के साथ कई फ़ोन नज़र आएंगे, वहीँ भारत में भी आने वाले वर्ष में 5G का आगमन होगा। दूरसंचार विभाग (DoT) ने ये घोषणा की है कि 2022 में 5G इंटरनेट की सेवा, भारत के कुछ क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। इसी से सम्बंधित एक प्रेस स्टेटमेंट में इस विभाग की तरफ से उन 13 शहरों के नाम भी सामने, जिनमें 5G की शुरुआत होगी। इन शहरों के नाम आप नीचे देख सकते हैं।

  • अहमदाबाद (Ahmedabad)
  • बेंगलुरु (Bengaluru)
  • चंडीगढ़ (Chandigarh)
  • चेन्नई (Chennai)
  • दिल्ली (Delhi)
  • गांधीनगर (Gandhinagar)
  • गुरुग्राम (Gurugram)
  • हैदराबाद (Hyderabad)
  • जामनगर (Jamnagar)
  • कोलकाता (Kolkata)
  • लखनऊ (Lucknow)
  • मुंबई (Mumbai)
  • पुणे (Pune)

हालांकि इन शहरों में 5G जल्दी दस्तक देगा, लेकिन किस टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा सबसे पहले 5G सर्विस मिलेगी, ये अभी साफ़ नहीं है। लेकिन भारत के तीनों ही बड़े ऑपरेटरों Jio, Airtel और Vi द्वारा कई शहरों में इसके ट्रायल चल रहे हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 12 और 12 Pro लॉन्च हुए; फोनों में आये फ़ीचर उस जायेंगे आपके होश

5G के हैं ये लाभ ?

  • बैंडविड्थ ज्यादा मिलेगा – बैंडविड्थ वो स्पेस होता है जो उन लोगों के लिए है जो एक समय पर फाइल डाउनलोड कर रहे हैं, पेज देख रहे  हैं,वीडियो चला रहे हैं, इत्यादि। बैंडविड्थ जितनी कम मिलेगी, उतना ही आपका डिवाइस स्लो चलेगा और 5G में आपको काफी ज़्यादा bandwidth मिलने वाली है। 
  • फ़ास्ट इंटरनेट स्पीड – अगर आप सोच रहे हैं कि बैंडविड्थ के बढ़ने के कारण इसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे और स्पीड पर कोई असर आएगा, तो ऐसा नहीं है। डिवाइस भी तेज़ रहेगा और इंटरनेट की स्पीड में भी बढ़ोतरी होगी। जहां लोग 5G नेटवर्क को इस्तेमाल कर पा रहे हैं, वहाँ तेज़, बेहतर और मजबूत कनेक्टिविटी मिल रही है।
  • लो लेटेंसी– 5G mm wave में 1ms से भी कम लेटेंसी हासिल की जा सकती है।

5G को मुमकिन बनाने वाली संस्थाएं

भारत के दूरसंचार विभाग ने Indigenous 5G Test Bed प्रोजेक्ट, जो कि 2018 में शुरू हुआ था, के लिए आठ संस्थाओं से पार्टनरशिप की थी और अब ये प्रोजेक्ट अपने अंतिम पड़ाव में है। ये आठ संस्थाएं, जो इसे यहां तक लायीं है, वो हैं –

  • IIT बॉम्बे
  • IIT दिल्ली
  • IIT हैदराबाद
  • IIT मद्रास
  • IIT कानपूर
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बैंगलोर
  • प्रायोगिक सूक्ष्मतरंग इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी तथा अनुसंधान संस्था (SAMEER)
  • Centre of Excellence in Wireless Technology (CEWiT)
5G roll out in 13 cities in 2022

DoT ने सितम्बर 2021 में घोषणा की थी कि उन्होंने TRAI को एक संदर्भ भेजा है, जिसमें उन्होंने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी से सम्बंधित रिकमेन्डेशन मांगी थीं। इस सिफारिश में अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल दूरसंचार / 5G के लिए आरक्षित मूल्य, बैंड योजना, ब्लॉक आकार, नीलाम किये किए जाने वाले स्पेक्ट्रम की मात्रा और शर्तों की जानकारी देनी थी। के बारे में के लिए नीलामी

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHappy Independence Day Wishes 2026: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

Independence Day Wishes 2026- स्वतंत्रता दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, ये भारत की आज़ादी की बेहद लंबी, साहसी और अडिग यात्रा की कहानी है। अंग्रेजी शासन से लेकर एक जीवंत, स्वतंत्र लोकतंत्र बनने तक की इस यात्रा का जश्न हम सभी हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों …

Imageवो घड़ी आ गयी ! भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगा 5G नेटवर्क

ये तो हम सभी जानते हैं कि भारत में 5G ऑक्शन (नीलामी) का आगाज़ हो चुका है। बड़े-बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे Jio, Airtel, Vi, ने भी अब 5G रोलआउट की तैयारी शुरू कर दी है। आसार हैं कि अगले महीने से ही कुछ शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये पूरे …

Imageबढ़ने वाली है Jio और Airtel की मुश्किलें, Adani Group को मिला फुल फ्लेज टेलीकॉम लाइसेंस

हाल ही में Jio, Airtel और Vi के साथ अडानी ग्रुप के गौटन अडानी ने भी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा किया और कुछ स्पेक्ट्रम ख़रीदे भी। और अब Adani Group को फुल-फ्लेज्ड टेलीकॉम लाइसेंस मिल जाने की ख़बर सामने आयी है। इस ख़बर को PTI (Press Trust of India) द्वारा सबसे पहले रिपोर्ट …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products