Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक; इस कीमत पर होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi इस साल के आखिर तक अपने दो सबसे शानदार फ़ोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro लॉन्च करने वाला है। ये अभी तक के पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे, जिनमें Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। हालांकि कंपनी इन दोनों फ़ोन्स को अक्टूबर के महीने में पेश कर सकती है, लेकिन लॉन्च से पहले ही दोनों फ़ोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गयी हैं। आगे इस लेख में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक

Xiaomi 15 और 15 Pro स्पेक्स शीट एक चीन की वेबसाइट के माध्यम से लीक हो गयी है, जिसके अनुसार Xiaomi 15 में 6.36 का 1.5K रेसोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 16GB की LPDDR5X RAM और 1TB तक की UFS 4.0 storage देखने को मिल सकती हैं। बैटरी बैकअप के लिए 4,800-4,900 mAh तक की रेंज वाली बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

ये पढ़े: OnePlus Nord CE4 Lite 5G रिव्यु: नयी डिस्प्ले, पुराना परफॉरमेंस

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल  OmniVision OV50H सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL JN1 (1/2.76″) अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल 1/1.95″ पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन IP68 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है।

जबकि Xiaomi 15 Pro में 6.73 का 2K रेसोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। कैमरा और बाकि अन्य फीचर्स Xiaomi 15 के समान ही हो सकते हैं, लेकिन इसमें 5,400 mAh की बैटरी दे जा सकती है, जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro कीमत

दोनों ही फ़ोन को 2 स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिसमें 12GB/256GB storage वैरिएंट, और  16GB/1TB storage वैरिएंट के लिए Xiaomi 15 की कीमत CNY 4,599 ($632) और CNY 5,499 ($756) हो सकती है, जबकि समान वैरिएंट्स के लिए Xiaomi 15 Pro की कीमत CNY 5,299-5,499 ($728-756) और CNY 6,299-6,499 ($866-894) हो सकती है।

ये पढ़े: BIS वेबसाइट पर दिखा Motorola Edge 50; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageलॉन्च से पहले जानें Xiaomi 11T Pro ‘HyperPhone’ की कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट और फ़ीचर्स

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi 11i और 11i Hypercharge को लॉन्च किया और इसी लॉन्च के समय कंपनी ने 19 जनवरी को आने वाले Xiaomi 11T Pro का पहला टीज़र भी दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने “Hyperphone”का नाम दिया है, और जैसे कि आपको पता ही होगा, ये अगले सप्ताह आने …

ImageXiaomi 11T और 11T Pro के रंग और स्टोरेज विकल्प लीक; क्या आपकी पसंद बनेंगे ये मिड-रेंज डिवाइस

Xiaomi 11T सीरीज़ को लेकर फिर बड़ी ख़बर सामने आयी है। Xiaomi 11T और 11T Pro का लॉन्च अगले महीने 15 सितम्बर को हो सकता है। अफवाहों के अनुसार कंपनी इस दिन इन स्मार्टफोनों पर से एक ग्लोबल लॉन्च के दौरान पर्दा उठा सकती है। हालांकि इन स्मार्टफोनों के बारे में काफी कुछ लीक हो चुका …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products