Xiaomi 11T और 11T Pro के रंग और स्टोरेज विकल्प लीक; क्या आपकी पसंद बनेंगे ये मिड-रेंज डिवाइस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi 11T सीरीज़ को लेकर फिर बड़ी ख़बर सामने आयी है। Xiaomi 11T और 11T Pro का लॉन्च अगले महीने 15 सितम्बर को हो सकता है। अफवाहों के अनुसार कंपनी इस दिन इन स्मार्टफोनों पर से एक ग्लोबल लॉन्च के दौरान पर्दा उठा सकती है। हालांकि इन स्मार्टफोनों के बारे में काफी कुछ लीक हो चुका है, कई अफवाहें पहले से मौजूद हैं, लेकिन फिर भी लॉन्च के दिन कौन से नए फीचर आएंगे और इनकी कीमतों को लेकर उत्साह बना हुआ है। इसी बीच आज एक नयी लीक इन स्मार्टफोनों के रंगों के विकल्पों के बारे में आयी है, जो हमें काफी कुछ बताती है।

ये भी पढ़ें: Redmi 10 Prime की भारत में लॉन्च डेट सामने आयी; क्या आपको भी इस कीमत पर इसका इंतज़ार

Xiaomi 11T व 11T Pro रंग व स्टोरेज विकल्प

नयी लीक जो सामने आयी है वो ईशान अग्रवाल द्वारा स्पॉट की गयी, जिसमें यू.के. की एक रिटेलर वेबसाइट पर Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro नाम के दो फ़ोन नज़र आये और साथ में उनके स्टोरेज ऑप्शन और रंगों के विकल्प भी बाहर आ गए। पता चला है कि ये दोनों स्मार्टफोन 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज में लॉन्च हो सकते हैं। साथ ही इस नयी लीक पर भरोसा करें तो ये दोनों ही फ़ोन Meteorite Gray (ग्रे), Celestial Blue (नीला) और Moonlight White (सफ़ेद) रंगों में उपलब्ध होगा। हालांकि यहां कीमतें भी मौजूद थीं, लेकिन ईशान अग्रवाल के अनुसार ये कीमतें गलत होनी चाहिए, क्योंकि T-सीरीज़ के स्मार्टफोनों की कीमत थोड़ी कम होती है।

Xiaomi 11T व 11T Pro के स्पेसिफिकेशन

पहले सामने आयीं लीक के अनुसार, Xiaomi 11T में 120Hz की full HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek का चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 8GB की रैम आ सकती है। फ़ोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे जिनमें 64MP का मुख्य ओमनीविज़न OV64B सेंसर, एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा जो Sony IMX355 सेंसर के साथ आएगा और एक टेली-मैक्रो कैमरा शामिल हो सकते हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि ये फ़ोन आपको 108MP प्राइमरी रियर कैमरा भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Xiaomi का अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पहला फ़ोन Mi MIX 4

वहीँ दूसरी तरफ, Xiaomi 11T Pro में भी full HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकती है और इसे कंपनी फ्लैगशिप चिपसेट Qualcomm Snapdragon 888 के साथ रिलीज़ कर सकती है। इसके अलावा स्टोरेज के विकल्प आप ऊपर पढ़ ही चुके हैं और कैमरा को लेकर फिलहाल कोई ख़बर नहीं है। लेकिन इसमें बड़ी 5000mAh की बैटरी आने की चर्चा है जिसे कंपनी यहां नयी और बेहतर 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ प्रस्तुत करेगी। इस स्मार्टफोन की कीमत अंदाज़न 42,000 रूपए से 49,000 रूपए के बीच हो सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageRedmi Note 11T सीरीज़ में लॉन्च होंगे ये तीन फ़ोन; लीक हुई स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 11T सीरीज़ चीन में अगले सप्ताह 24 मई को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11T, Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी द्वारा इनका एक टीज़र भी सामने आया है और कंपनी फोनों के नामों पर मुहर भी लगा चुकी है। …

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

Discuss

Be the first to leave a comment.