Xiaomi जल्दी ही भारतीय बाज़ार में पेश कर सकता है Mi 11 Lite NE

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi अब तक Mi 11 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन Mi 11X, Mi 11X Pro (रिव्यु), Mi 11 Ultra और Mi 11 Lite भारत में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि कंपनी ने भारत में इनके केवल 4G वैरिएंट ही लॉन्च किये हैं, जबकि इनके ग्लोबल वैरिएंट 4G और 5G दोनों वर्ज़न के साथ लॉन्च किये गए थे। Xiaomi ने कहा था कि फिलहाल 5G स्मार्टफोन की भारत में उतनी मांग नहीं है, जब मांग होगी तब वो 5G फ़ोन ज़रूर लेकर आएंगे। अब कई अफवाहें हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत में अब इस सीरीज़ का एक 5G वैरिएंट जल्दी ही आएगा। नयी लीक के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी Mi 11 सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे भारत में 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जायेगा। इसका नाम Mi 11 Lite NE हो सकता है। अगर ये अफ़वाह सही हुई तो ये Mi 11 सीरीज़ का भारत में पाँचवाँ फ़ोन होगा।

ये भी पढ़ें: Xiaomi इस दिन करेगी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप Mi Mix 4 को लांच, जाने क्या होंगी इसकी खूबियाँ

जाने-माने लीकर Kacper Skrzypek ने कहा है कि कंपनी Mi 11 Lite के एक नए वैरिएंट पर काम कर रही है जो भारतीय बाज़ार के लिए होगा। उनके अनुसार इस नए फ़ोन को Mi 11 Lite NE के नाम से लॉन्च किया जायेगा और यहां NE का अर्थ ‘New Era’ है।

इसी लीक में ये भी पता चला है कि आने वाला स्मार्टफोन Mi 11 Lite NE, Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आएगा। इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर सर्टिफिकेशन के दौरान भी देखा जा चुका है। साथ ही Xiaomi ने भी इस बात की पुष्टि की है Mi 11 Lite सीरीज़ को डिस्कन्टिन्यू या बंद करने का अभी उनका कोई इरादा नहीं है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें Mi 11 Lite के सभी स्पेसिफिकेशन होंगे, लेकिन एक अलग 5G चिपसेट के साथ। इसका और कोई फ़ीचर फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी कुछ ही समय में इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: RedmiBook लैपटॉप हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

वहीँ Mi 11 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.55-इंच की AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ, और Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB और 8GB के रैम विकल्प 128GB स्टोरेज के साथ है। फ़ोन में 4250mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

अब कंपनी Mi 11 Lite NE में क्या स्पेसिफिकेशन सेट देती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

Imageभारत में जल्दी ही इस नए नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 11 Pro

Redmi Note 11 सीरीज़ हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है और अब नवंबर में ये भारत में दस्तक देगी। हालांकि उम्मीद ये है कि इस सीरीज़ के फ़ोन भारत में अलग-अलग नामों के साथ एंट्री ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि Redmi Note 11 सीरीज़ का Pro वैरिएंट अब जल्दी ही …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

Imageएक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

भारतीय गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए ASUS जल्द ही अपना सबसे दमदार गेमिंग लैपटॉप भारत में ला सकता है। इंडस्ट्री सोर्स योगेश ब्रार के अनुसार, कंपनी ASUS ROG Zephyrus Duo (2026) GX651 को अगले महीने भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का पहला डुअल OLED स्क्रीन गेमिंग लैपटॉप बताया जा …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.