Home Uncategorized 18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Xiaomi Redmi Note 5 हुआ लीक;...

18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Xiaomi Redmi Note 5 हुआ लीक; जानें क्या है सबसे ख़ास

0

जैसा कि हमें पता है Xiaomi का बहु-प्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Mi Mix 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ बिक्री के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले RedMi Note 4 का नया संस्करण फिर से चर्चाओं में है, इस बार सामने आये लीक में कथित RedMi Note 5 शानदार प्रतीत हो रहा है। (Read in English)

Image Source: GizChina

RedMi Note 5 के नए लीक में एक बार फिर 18:9 डिस्प्ले और ड्यूल कैमरों की पुष्टि की है। चीनी वेबसाइट पर पोस्ट की गई लीक्ड फोटो से पता चलता है कि edge to edge डिस्प्ले वाला यह फोन बेहद महीन किनारों के साथ आएगा। हालांकि, लीक में स्क्रीन आकार का कोई भी उल्लेख नहीं है। फोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिखाई देता है। चूंकि डिस्प्ले बंद है, हम यह नहीं कह सकते कि बेज़ेल कितने बड़े हैं।

इसके अलावा पढ़ें: Google Play Store पर खरीदे हुए Apps को वापस कर अपना रिफंड इस तरह प्राप्त करें?

लीक की गई फोटो में, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि कथित RedMi Note 5 में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi मीडियम डेप्थ सेंसर के साथ एक 5MP और एक 16MP प्राथमिक सेंसर का संयोजन पेश कर सकता है।

पीछे की ओर, Xiaomi Redmi Note 5 (कथित) में आंशिक धातु की डिजाइन है, जो ऊपर और नीचे प्लास्टिक के कैप्स के साथ दिखाई दे रही है, इससे यह तथ्य मजबूत होता है कि यह बहुत आक्रामक तरीके से बजट स्मार्टफ़ोन हो सकता है

Xiaomi Redmi Note 5 के कथित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Image Source: GizChina

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन्स (अफवाहों के अनुसार) चीन और भारत के लिए थोड़ा भिन्न हो सकते हैं।चीन में Xiaomi Redmi Note 5 को मीडियाटेक हेलेओ पी 25 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है, जबकि भारत में Xiaomi Redmi Note 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट हो सकता है। Xiaomi कई प्रकारों में Redmi Note 5 स्मार्टफोन पेश कर सकती है: 3GB / 32GB और 4GB / 64GB.

बेशक, Redmi Note 5 स्मार्टफोन MIUI9 आधारित एंड्रॉइड नोगाट पर चल रहा होगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अफवाहों के मुताबिक, Redmi Note 5 कीमत प्रतिस्पर्धी बनेगी। Redmi Note 5 के 3 GB रैम / 32GB रॉम संस्करण की कीमत 999 युआन होगी, जबकि प्रीमियम 4GB / 64GB संस्करण की कीमत 1599 युआन हो सकती है।

यदि यह लीक सच साबित हुआ, तो Redmi Note 5 अपने लॉन्च के साथ सबसे सस्ता फुल HD+ स्मार्टफोन बन जाएगा। यद्यपि फोटो और विवरण वास्तविक प्रतीत होते हैं, फिर भी हम इसे अफवाह में ही श्रेणीबद्ध करते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Model Xiaomi Redmi Note 5
Display 5.5-Inch, IPS LCD  full HD display
Processor Snapdragon 630 processor; Hexagon 680 DSP; Adreno 512 GPU
RAM 3GB/4GB
Internal Storage 32GB/64GB (microSD card supported)
Software Android 8.0 based MIUI 9
Primary Camera 12+5MP sensor, dual-tone LED Flash, PDAF
Secondary Camera 12MP Front-Facing Camera
Battery 4100 mAh, fast charging
Others Dual SIM (Nano + Nano), dedicated slot, 4G VoLTE,  Fingerprint Sensor
Availability October 2017 (in China)
Price To be announced

इसके अलावा पढ़ें: बेज़ल-लैस डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi Mix 2 हुआ भारत में लॉन्च: जानिये इसकी कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version