Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ ₹20,000 से कम होगी कीमत!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल अक्टूबर में बाज़ार में उतारे गए Redmi Pad की सफलता के बाद अब इसके अपग्रेडेड वर्जन Redmi Pad 2 के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। हालांकि, Redmi ने अपने नए टैबलेट के लॉन्च की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। फिर भी इसके स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए गए। कथित तौर पर यह टैब स्नैपड्रैगन 680 SoC और 8,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

Tipster Digital Chat Station ने Weibo पोस्ट के ज़रिए कथित तौर पर बताया कि 10.95 इंच वाले (1,200 x 1,920 पिक्सल) Redmi Pad 2 में LCD डिस्प्ले दिया होगा, जिसका रेज़ोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। विशाल बैटरी के साथ आने वाला टैब Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर बूट कर सकता है।

ये पढ़ेंः 2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

यही नहीं, कथित तौर पर इसके कैमरे की जानकारी भी लीक कर दी गई। इसमें 8-megapixel का प्राइमरी सेंसर और 5-megapixel का फ्रंट सेंसर कैमरा दिया होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-megapixel का फ्रंट कैमरा होगा। हालांकि, Tipster ने यह नहीं बताया कि इसमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प होगा या नहीं।

बता दें कि इससे पहले भी Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इस बार कथित तौर पर लीक गईं जानकारियां पिछली बार से काफी-मिलती जुलती हैं, जो साबित करती हैं कि टैब के स्पेसिफिकेशन ऐसे ही होंगे। सूत्रों की मानें तो पहले टैब चीन में लॉन्च होगा और उसके बाद भारत सहित अन्य देशों के बाज़ार में उतारा जाएगा। साथ ही इसकी कीमत भी 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।

पिछले साल लॉन्च Redmi Pad के ये हैं स्पेसिफिकेशन

पिछले साल अक्टूबर में Xiaomi ने बजट वाला टैब Redmi Pad लॉन्च किया था। ये 3GB और 6GB रैम के वैरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस ये टैब 10.61 इंच की डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसमें रिफ्रेश रेट 90hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 400 nits की है।

ये पढ़ेंः Amazon और Flipkart की सेल में iPhone 13 से लेकर 14 Pro Max तक में मिल रहा भारी डिस्काउंट

इसमें फोटो खींचने के लिए प्राइमरी कैमरा 8-megapixel और सेल्फी व विडियो कॉलिंग के लिए 8-megapixel का बैक कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 8000mAh की है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

ImageXiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो सकता है लांच

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हमेशा ही सिर्फ एक स्मार्टफोन कंपनी तक सीमित ना रहते हुए नयी टेक डिवाइसों को लांच करती रहती है। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही एक टेबलेट Redmi Pad 5G के नाम से पेश करने वाली है। लीक हुए पोस्टर से यह साथ होता है की 27 अप्रैल …

Imageलॉन्च से पहले Redmi Note 12 Turbo की लीक हुई स्पेसिफिकेशन

Redmi ने हाल ही में चीन में अपने Redmi Note 12 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। चीन के बाद स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च किया गया है। अब तक, ब्रांड ने Redmi Note 12 लाइनअप में पांच डिवाइस लॉन्च किए हैं, जिसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products