Xiaomi Redmi Go 19 मार्च को होगा इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 7 और Note 7 Pro को इंडिया में लांच करने के बाद शाओमी ने 19 मार्च को एक और लांच इवेंट का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इनवाइट में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है की अपनी अपना अभी तक का सबसे किफायती Redmi GO स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी कर चुकी है।

यूरोप में लांच हो चुके Redmi Go को इंडिया में भी एंड्राइड GO सॉफ्टवेयर के साथ लगभग 5,000 रुपए से कम कीमत में लांच किया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Redmi Note 7 Pro के 6 बेहतरीन विकल्प जिनको आप आसानी से खरीद सकते है

Xiaomi Redmi GO के फीचर

Redmi Go में जैसा ऊपर बताया गया है एंड्राइड गो (Android GO 8.1 Orio Edition) सॉफ्टवेयर दिया जायेगा। Android GO स्टॉक एंड्राइड का एक छोटा वर्जन है जो विशेष रूप से थोडा लो-एंड हार्डवेयर वाले स्मार्टफोनों के लिए डिजाईन किया गया है। Redmi Go में आपको एक अलग ही एप्लीकेशन अनुभव प्राप्त होगा क्योकि प्ले स्टोर से आप YouTube, Fackbook आदि के लाइट वर्जन डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है।

Redmi Go (Courtesy: Xiaomi)

अब कीमत को देखते हुए यह तो साफ़ है की डिवाइस के स्पेसिफिकेशन कीमत के हिसाब से सीमित होंगे। यहाँ पर आपको 5-इंच की HD 1,280×720 रेज़ोलुशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट दी जाएगी जिसमे 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प 128GB माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट के साथ मिलेगा।

Android go apps (Source: XDAdevelopers)

फोटोग्राफी के लिए यहाँ 8MP का रियर कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ और 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। अच्छे बैकअप के लिए 3000mAh की बैटरी और 3.5mm ऑडियो जैक, USB 2.0 पोर्ट के अलावा ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिलता है। यह डिवाइस आप ब्लू, रेड ब्लैक, और अन्य में खरीद पाएंगे।

यह भी पढ़िए: Redmi Note 7 Pro का रिव्यु: साबित होगा मिड-रेंज सेगमेंट में बेस्ट

Redmi GO की स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल  Redmi Go
डिस्प्ले 5-इंच HD LCD डिस्प्ले, 1280×720 रेज़ोलुशन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट
रैम 1GB
इंटरनल स्टोरेज 8GB, 128GB तक बढ़ा सकते है, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो (गो एडिशन)
रियर कैमरा 8MP, LED फ़्लैश, HDR
सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 3,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageJupiter 125 vs Access 125: दो हेलमेट वाली डिक्की या ABS वाला ब्रेक, कौन सा स्कूटर लें?

Jupiter 125 vs Access 125: दिल्ली में TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125, दोनों के सबसे सस्ते मॉडल करीब ₹83,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनकी कीमत में ₹1,000 का भी फर्क नहीं है। लेकिन जैसे ही आप डिस्क ब्रेक या फोन से जुड़ने वाली ब्लूटूथ स्क्रीन की तरफ बढ़ते हैं, Jupiter हर …

ImageXiaomi ला रही है 17 मार्च को Redmi Smart TV, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा बड़ा एक्सपीरियंस

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक पोस्टर टीज़ किया है जिसके अनुसार कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के तहत बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ टीवी लांच करने वाली है। इवेंट को 17 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कंपनी अपनी इस नयी डिवाइस को #XLExperience टैगलाइन के साथ लांच करने वाली है। वैसे यह कोई पहली बार …

ImageXiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi Go शाओमी का अभी तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है जिसको इंडिया में हाल ही में लांच किया गया है। जैसे की फोन के नाम से ही साफ़ होता है यह Google के साथ मिलकर एंड्राइड के थोडा हल्के वर्जन (Go एडिशन) पर रन करता है। यह डिवाइस लो-एंड हार्डवेयर के साथ लोकप्रिय एप्लीकेशन …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageTecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products