Redmi 8 हुआ 5,000mAh बैटरी और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi 8 इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसको आप Redmi 8A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। कंपनी ने डिवाइस को “RedmiKaBharosa” टैग के साथ लांच किया है जिसका मलतब कंपनी इसके परफॉरमेंस की तरफ काफी ध्यान दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 439, 12MP+5MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ मार्किट में पेश किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Band 4 रिव्यु: परफेक्ट बजट फिटनेस बैंड?

Redmi 8 की कीमत और उपलब्धता

Redmi 8 launched in India

Redmi 8A को 3GB+32GB कॉम्बिनेशन के साथ सिर्फ 7,499 रुपए की कीमत में पेश किया है जबकि 4GB+64GB को 8,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध करवाया गया है। लेकिन लांच ऑफर के तहत पहली 5 मिलियन यूनिट आपको 7,999 रुपए के साथ मिलेगा।

डिवाइस की पहली सेल 12 अक्टूबर को फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी जिसके साथ यह Mi.com और Mi Home के अलावा ऑफलाइन स्टोरों पर भी जल्द ही उपलब्ध होगा।

Redmi 8 के फीचर

Redmi 8 में आपको सामने की तरफ 6.26-इंच की HD+ (720×1520) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 स्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। डिवाइस में P2i स्प्लैश-रेसिस्टेंट कोटिंग भी मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में आपको 12MP SonyIMX363 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है जबकि सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो फेस-अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। फोन में एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर भी दिया है।

Redmi 8 launched in India

अन्य फीचरों में, 5000mAh की बड़ी बैटरी, वायरलेस FM रेडियो, ड्यूल-सिम सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट को भी शामिल किए गया है।

Redmi 8 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi 8
डिस्प्ले 6.2-इंच HD+, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो, गोरिल्ला ग्लास 5
प्रोसेसर ओक्टा-कोर चिपसेट स्नैपड्रैगन
रैम 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 512GB तक बढ़ा सकते है (डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट)
सॉफ्टवेयर MIUI 10 (एंड्राइड पाई)
रियर कैमरा 12MP+2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
प्राइस 7,999 रुपए / 8,999 रुपए

Related Articles

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

ImageRedmi Note 10S हुआ इंडिया में 64MP क्वैड कैमरा और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लांच

Redmi Note 10s आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में आपको बेहतर कैमरा और बेहतर प्रोसेसर देखने को मिलता है। रेडमी नोट सीरीज में शामिल की गई यह नई डिवाइस स्टैंडर्ड Redmi Note 10 की तुलना में आपको बेहतर कैमरा 64 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और Helio G95 चिपसेट के साथ MIUI …

ImageRedmi Note 9T होगा 8 जनवरी को इंडिया में लांच, किफायती कीमत में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

काफी अफवाहों के बाद आज शाओमी ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इंडिया में 8 जनवरी को एक नए 5G फोन को लांच करने के लिए मीडिया इनविटेशन रोल आउट कर चुकी है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन Redmi Note 9T हो सकता …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.