Image
EXPAND

6GB रैम और फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi Note 2 का Special edition स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिये खूबियां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि मशहूर चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शिओमी अपने फ्लैगशिप फोन MI 6 का कोई उन्नत संस्करण बाजार में लाने वाली है; मगर शिओमी ने अपने एक अन्य स्मार्टफोन MI Note 2 का नया वर्जन लांच कर सभी को हैरत में डाल दिया है। MI Note 2 का यह नया संस्करण 6GB रैम के साथ आता है। आइये इस नए स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालें (Read in English)

Mi Note 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Model Xiaomi Mi Note 2
Display 5.5-Inch, Full HD,OLED display
Processor 2.35GHz quad-core Snapdragon 821
RAM 6GB LPDDR4
Internal Storage 64GB UFS 2.0
Software Android Marshmallow based MIUI 8
Primary Camera 22.56MP rear camera with dual-tone LED Flash, EIS, 6-element lens, f/2.0 aperture, 4K video recording
Secondary Camera 8MP, f/2.0 aperture
Battery 3000mAh, Quick Charge 3.0 support
Others Micro USB Type-C, 4G LTE, Wifi, 802.11 ac, Bluetooth 4.1
Price Starts at Approx $415 or 27,500 INR

यह भी पढ़ें: 5,000 mAh बैटरी और 9,999 रुपये कीमत वाला Moto E4 Plus हुआ भारत में लांच जानिये इसकी खूबियां

सबसे पहले बात करते हैं फोन की डिस्प्ले की, MI Note 2 के इस संस्करण में 1080×1920 पिक्सल रेसोलुशन वाली 5.7 इंच की फुल-HD OLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गयी है, वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलौ पर काम करता है जिस पर कंपनी की UI का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में सामने की तरफ होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 2.35GHz क्वाड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाले इस फोन में 6GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

xiaomi-mi-note-2-5

इसके कैमरा सेटअप में सोनी IMX318 Exmor RS सेंसर और f/2.0 एपर्चर वाला 22.56MP का मुख्य कैमरा है, जो कि 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है। इसके अलावा सोनी IMX268 Exmor RS सेंसर और f/2.0 एपर्चर वाला 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 4,070mAh की बैटरी मौजूद है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में MI Pay के साथ NFC, 4G, VoLTE, 3G, WiFi, Bluetooth, GPS और USB Type C पोर्ट शामिल है। फोन को 2,899 चीनी मुद्रा (सम्भवतः 27,500 रुपये) की कीमत पर लांच किया गया है।

यह भी पढ़ें: ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Asus ZenFone 4 max हुआ लॉन्च

Related Articles

ImageMrs Deshpande: वो कहानी जो आपको शुरुआत में धोखा देती है और अंत में सोचने पर मजबूर करती है

कभी-कभी कहानियां हमारी ही ज़िंदगी से उठाई हुई लगती हैं, बस फर्क इतना रहता है कि पर्दे पर सब कुछ थोड़ा ज़्यादा तेज़, ज़्यादा डरावना और ज़्यादा दिलचस्प होता है। Mrs Deshpande भी वैसी ही कहानी है, जिसमें एक मिडिल-एज औरत, जो सालों तक अपने परिवार के लिए जीती रही, एक दिन उसे अपनी पहचान …

ImageXiaomi का अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पहला फ़ोन Mi MIX 4; अनोखे फ़ीचर और कीमतें यहां जानें

Xiaomi ने इस साल के शुरुआत में Mi MIX सीरीज़ में बहुत महत्वपूर्ण स्मार्टफोन Mi MIX Fold को लॉन्च किया था। आज कंपनी ने इस सीरीज़ में दूसरा स्मार्टफोन Mi MIX 4 लॉन्च किया है। ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन होने के साथ कंपनी का पहला under display camera टेक्नोलॉजी वाला फ़ोन भी है। आप सही …

ImageMediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लॉन्च; एंट्री-लेवल कीमतों के साथ ग्राहकों को लुभाने का अच्छा प्रयास

जैसे कि कंपनी ने घोषणा की थी, Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने आज भारत में नया एंट्री-लेवल किफ़ायती फ़ोन Redmi 10 Prime पेश कर दिया है। अगर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें तो, Redmi 10 Prime कुछ दिन पहले विश्व स्तर पर लॉन्च हुए Redmi 10 से काफी मेल खाता है। ये एक 4G …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

ImageRedmi 14C 5G भारत में लॉन्च: इतनी कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी?

Xiaomi ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ आता है। इस फोन को खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें कम कीमत में एक पावरफुल डिवाइस चाहिए। इसके 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, …

Discuss

Be the first to leave a comment.