MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लॉन्च; एंट्री-लेवल कीमतों के साथ ग्राहकों को लुभाने का अच्छा प्रयास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे कि कंपनी ने घोषणा की थी, Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने आज भारत में नया एंट्री-लेवल किफ़ायती फ़ोन Redmi 10 Prime पेश कर दिया है। अगर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें तो, Redmi 10 Prime कुछ दिन पहले विश्व स्तर पर लॉन्च हुए Redmi 10 से काफी मेल खाता है। ये एक 4G डिवाइस है और भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9 Prime का सक्सेसर। साथ ही ये MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है।

ये भी पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

कीमतें और उपलब्धता

Redmi 10 Prime को आप काले रंग में (Phantom Black) मैट फिनिश के साथ, सफ़ेद रंग (Astral White) में एक क्लासिक और फिंगरप्रिंट प्रूफ फिनिश के साथ और नीले रंग (Bifrost Blue) में टेक्सचर फिनिश के साथ खरीद पाएंगे।

  • 4GB+64GB – 12,499 रूपए।
  • 6GB+128GB – 14,499 रूपए। .

ये Amazon.in, mi.com, Mi Home stores, Mi Studio और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर 7 सितम्बर 2021 से उपलब्ध होगा। इसके अलावा HDFC क्रेडिट/ डेबिट कार्ड से खरीदने पर आपको अतिरिक्त 750 रूपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

Redmi 10 Prime स्पेसिफिकेशन

Redmi 10 Prime, MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ भारत में दस्तक देने वाला पहला स्मार्टफोन है। ये 12nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है और साथ में ग्राफ़िक्स के लिए Mali G52 GPU दिया गया है। फ़ोन में 6.5-इंच की full HD+ अडैप्टिव सिंक (AdaptiveSync) डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन की डिस्प्ले कंटेंट के अनुसार अपने आप रिफ्रेश रेट को कंटेंट फ्रेम से मैच करके एडजस्ट कर लेती है। फ़ोन में आपको बड़ी 6000mAh की बैटरी मिलेगी और बॉक्स में 22.5W का फ़ास्ट चार्जर भी।

ये भी पढ़ें: Xiaomi ने भारत में लॉन्च किये Mi Notebook Pro, Notebook Ultra और Mi TV 5X

Redmi 10 Prime में HyperEngine Game Technology 2.0 भी दी गयी है। कंपनी के अनुसार ये तकनीक गेमिंग के दौरान परफॉरमेंस को बूस्ट यानि कि बढ़ाने का काम करती है, जिससे खेलने वाले का अनुभव और बेहतर हो सके। यहां 6GB तक की रैम है जिसे आप 2GB तक बढ़ा भी पाएंगे।

Redmi 10 Prime में चार रियर कैमरा हैं जिनमें 50MP का मुख्य कैमरा (f/1.8, LED फ़्लैश लाइट), 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (f/2.2), 2MP का मैक्रो कैमरा (f/2.4) और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सामने की तरफ आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP (f/2.0) का सेंसर मिलता है।

इस स्मार्टफोन में Android 11 आधारित MIUI 12.5 ऑपरेटिंग सिस्टम है। फ़ोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है और ये P2i कोटिंग के साथ हल्की-फुल्की बौछार झेलने में सक्षम है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए भी यहां Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। अन्य फीचरों में ड्यूल सिम स्लॉट, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB Type-C पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageRedmi 10 Prime की भारत में लॉन्च डेट सामने आयी; क्या आपको भी इस कीमत पर इसका इंतज़ार

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi का Redmi 10 Prime जल्दी ही भारत में एंट्री करने वाला है। Xiaomi की तरफ से भी इसका टीज़र सामने आ चुका है। साथ ही इसके कुछ मुख्य फ़ीचर भी कंपनी बता चुकी है। अगर हम पहले सामने आयी ख़बरों को मानें तो ये फ़ोन हाल ही में चीन में लॉन्च …

ImageRedmi 10 के साथ लॉन्च होगा एक और स्मार्टफोन; सामने आयी नयी लीक

Redmi 10 Redmi 10 Prime series भारत में होगी जल्दी लॉन्च

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.