Xiaomi Mi Note 10 Lite और Redmi Note 9 सीरीज हुई ग्लोबली लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज ग्लोबल मार्किट में अपने नए एंड्राइड स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 10 Lite और लेटेस्ट Redmi Note 9 सीरीज के तहत Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 को भी लांच किया है।

Redmi Note 9 Pro तो काफी हद तक Note 9 Pro Max की याद दिलवाता है। आज लांच दिए गये तीनो ही स्मार्टफोन MIUI 11 सॉफ्टवेयर पर रन करते है।

कीमत और उपलब्धता

तीनो ही डिवाइस 2 अलग अलग रैम और स्टोरेज वरिएत्न के साथ मार्किट में उतारे गये है। जिनकी कीमत है:

  • Mi Note 10 Lite 6GB + 64GB – 349 यूरो (लगभग 28, 500 रुपए)
  • Mi Note 10 Lite 6GB + 128GB – 399 यूरो (लगभग 32, 500 रुपए)
  • Redmi Note 9 Pro 6GB + 64GB – $269 (लगभग 20, 185 रुपए)
  • Redmi Note 9 Pro 6GB + 128GB – $299 (लगभग 22, 185 रुपए)
  • Redmi Note 9 3GB + 64GB – $199 (लगभग 15, 000 रुपए)
  • Redmi Note 9 4GB + 128GB – $249 (लगभग 18, 700 रुपए)

Xiaomi Mi Note 10 Lite

Mi Note 10 Lite देखने में एक दम Mi Note 10 के जैसा ही नज़र आता है सिर्फ यहाँ कैमरा सेटअप में अंतर देखने को मिलता है। यहाँ पर 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP के मैक्रो के साथ दिया गया है।

सामने की तरफ फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ में स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट देखने को मिलती है। पॉवर के लिए 5260mAh की बड़ी बैटरी यहाँ पर 30W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9

Note 9 Pro हाल ही में इंडिया में लांच किये गये Redmi Note 9 Pro Max के जैसा ही है सिर्फ सामने की तरफ आपको इसमें 32MP की जगह पर 16MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।

अन्य मॉडल यानि Redmi Note 9 में आपको 6.53-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है। ह तीनो ही फ़ोनों में सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसमें आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ MediaTek Heilo G80 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Xiaomi Mi Note 10 Lite vs Redmi Note 9 Pro vs Note 9 Pro: Specs

मोडल Mi Note 10 Lite Redmi Note 9 Pro  Redmi Note 9
डिस्प्ले 6.47-इंच (2340 × 1080 पिक्सेल) FHD+ AMOLED 6.67-इंच (2340×1080), IPS LCD 6.53-इंच(2340×1080), IPS LCD
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11  एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11  एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11
फ्रंट कैमरा 32MP 16MP 13MP
रियर कैमरा 64MP+ 8MP अल्ट्रा -वाइड+ 5MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर 64MP+ 8MP अल्ट्रा -वाइड+ 5MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर 48MP+ 8MP अल्ट्रा -वाइड+ 2MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर
प्रोसेसर 8nm Snapdragon 730G 8nm Snapdragon 720G 12nm MediaTek Helio G80
रैम + स्टोरेज 6GB+ 64GB; 6GB+ 128GB;  512GB तक बढ़ा सकते है 6GB+ 64GB; 6GB+ 128GB; 512GB तक बढ़ा सकते है 3GB+ 64GB; 4GB+ 128GB; 512GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5060mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 5020mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 5020mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Related Articles

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

ImageRedmi Note 8 Pro, Note 8, Mi Air Purifier 2C और MIUI 11 हुए आज इंडिया में लांच

चीन में अगस्त महीने में लांच किये जाने के बाद से ही Note 8 सीरीज को इंडिया मार्किट में लांच किये जाने को लेकर काफी चर्चा थी और आज लेटेस्ट नोट सीरीज को MIUI 11 के साथ लांच कर दिया गया है। फोन में आपको 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा MediaTek Helio G90T चिस्पेट …

ImageRedmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 हुआ 64MP कैमरा सेंसर और MediaTek Helip G90T चिपसेट के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज शाओमी ने अपने Redmi ब्रांड के साथ लोकप्रिय सीरीज Redmi Note 8 को लांच कर दिया है। पिछले साल पेश किया Note 7 Pro अभी भी अपने प्राइस सेगमेंट में काफी बेहतरीन विकल्प बना हुआ है। तो इसके अपग्रेड वर्जन Note 8 Pro से भी काफी उम्मीद लगाई गयी है। तो चलिए Redmi Note …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products