Xiaomi Mi Max 2 हुआ भारत में लॉन्च, जानिये खूबियां एवं स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने अपनी Mi Max फैबलेट सीरीज़ का एक और मोबाइल लॉन्च किया है- Xiaomi Mi Max 2 । 6.44 इंच की डिस्प्ले और 5300mAh के बैटरी क्षमता वाले शाओमी मी मैक्स 2 को आज नई दिल्ली में लॉन्च कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े हैंडसेट को लेकर उपभोक्ताओं में खासा उत्साह था, आइये जानते हैं क्या ख़ास है इस फोन में:

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन्स तथा अन्य जानकारियाँ इंटरनेट पर हुईं लीक

डिज़ाइन व डिस्प्ले

शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी के साथ आता है, जिसमें पीछे की और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ऊपर की तरफ फ्लैश के साथ मुख्य कैमरा मौजूद है। फोन में 1080×1920 पिक्सल रेसोलुशन वाली 6.44 इंच की फुल HD डिस्प्ले है।

सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर

मी मैक्स 2 एंड्राइड नोगाट 7.0 पर काम करता है जिसे MiUI 8 से जोड़ा गया है, साथ ही 4GB रैम वाले इस फैबलेट में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज की बात करें तो शाओमी मी मैक्स 2 में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

Xiaomi Mi Max 2 में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो कि इससे पहले शाओमी मी 6 में इस्तेमाल किया गया था, वहीं सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: शाओमी यूजर्स के लिए खुशखबरी! जिओ देगा 30GB अतिरिक्त डेटा

बैटरी

फोन में 5300mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है, जिसके साथ फ़ास्टचार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कम्पनी का कहना है कि पूरी तरह चार्ज करने के बाद फोन को दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के कनेक्टिवटी फ़ीचर्स में 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi 802.11ac , GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.2, infrared, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

फोन को चीन में दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है , जहाँ 64GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन( लगभग 16,000 रुपये) है वहीं 128GB वाले फोन की कीमत 1,999 चीनी युआन ( करीब 19,000 रुपये) रखी गयी है, मगर भारत में यह फोन सिर्फ 64GB वाले वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 16999 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें: 5,000 mAh बैटरी और 9,999 रुपये कीमत वाला Moto E4 Plus हुआ भारत में लांच, जानिये इसकी खूबियां

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageXiaomi MI 10 और Mi 10 Pro 27 मार्च को होंगे ग्लोबली लांच: इंडिया में भी होंगे जल्द लांच?

पिछले दिनों ही खबर आई थी कि Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ‘Mi सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन लांच वाली है और इस सीरीज़ के नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन मार्च महीने में ही इंडियन मार्केट में दस्तक देंगे। आज एक नयी खबर सामने आई है की Xiaomi आने वाली 27 मार्च को ग्लोबली टेक मंच …

ImageXiaomi Mi 10 5G होगा 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मई को इंडिया में लांच

शाओमी ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कंपनी अपने 108MP कैमरा स्मार्टफोन को 8 मई के दिन लांच करने वाली है। कंपनी इस लांच इवेंट को यूट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लाइव स्ट्रीम करेगा। शाओमी Mi 10 मार्च महीने में लांच किया जाने वाला था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.