Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi Mi 6X या Mi A2 की फोटो और विडियो आई सामने;...

Xiaomi Mi 6X या Mi A2 की फोटो और विडियो आई सामने; आधिकारिक साईट के माध्यम से

0

Xiaomi Mi 6X की इमेज और प्रमोशनल विडियो लांच से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गयी है। Xiaomi Mi 6X ग्लोबल रूप से Mi A2 नाम से लांच किया जा सकता है। (Read in English)

Mi 6X 5 रंग विकल्पों में पेश किया जायेगा जिनमे Ice Blue, Crimson Red, Cherry Pink, Sand Gold, और Black कलर शामिल है। फोन पीछे की तरफ से रेड्मी नोट 5 प्रो के जैसा ही प्रतीत होगा लेकिन यह पूरी तरह से मेटल से बना हुआ है।

फोन में 18:9 डिस्प्ले दिया जायेगा और विडियो द्वारा ये भी साफ़ हो गया है की 3.5mm ऑडियो जैक फोन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चूका है।

Xiaomi Mi 6X या Mi A2 के फीचर

चीन में Mi 6X एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9.5 पर रन करता हुआ पेश किया जा सकता है। यहाँ फोन को लेकर सबसे मुख्य बात यह है  शयद से यह फोन शाओमी के स्टॉक-एंड्राइड फोन Mi A1 का अपग्रेडेड वर्जन Mi A2 हो सकता है। भारत में Mi A1 वैसे भी स्टॉक आउट हो गया है जो इस बात की सम्भावना को और मजबूत करती है की इसका अपग्रेडेड वर्जन जल्दी ही बाज़ार में दस्तक दे सकता है।

अफवाहों की माने तो कंपनी फोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट, 128GB इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। शाओमी अपनी इस डिवाइस को सीधे रूप से Nokia 7 Plus से मुकाबले के लिए बाज़ार में पेश करेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 20MP + 8MP का रियर कैमरा, 20MP के फ्रंट कैमरे के साथ USB टाइप-C, फेस अनलॉक और 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy J6 हो सकता है कंपनी का नया किफायती स्मार्टफोन

Xiaomi Mi A2/ 6X के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Xiaomi Mi A2
डिस्प्ले 5.99-इच FHD+ (2160 x 1080), 18:9 डिस्प्ले
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 4GB/6GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो 8.1
प्राथमिक कैमरा 20MP +8MP, f/2.0 अपर्चर और f/1.8 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 20MP, f/2.0 अपर्चर
बैटरी 3,000mAh
माप 158.88×75.54×7.3mm
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
प्राइस  अभी घोषित नहीं

Xiaomi Redmi 5 Review in Hindi | शाओमी रेड्मी 5 का रिव्यु: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version