Samsung Galaxy J6 हो सकता है कंपनी का नया किफायती स्मार्टफोन; FCC पर देखा गया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल सैमसंग ने अपने 2 स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और S8 Plus लांच किये थे। यह दोनों ही स्मार्टफोन 18.5:9 स्क्रीन रेश्यो के साथ बहुत पतले बेज़ेल के साथ पेश किया गया था, जिसमे कंपनी ने सामान्य होम बटन की जगह प्रेशर सेंसिटिव होम बटन दिया गया था। अब कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy J6 (2018) को अपनी J-सीरीज में जोड़ सकती है।

2018 में कंपनी अपनी गैलेक्सी-J सीरीज में J6 (2018) स्मार्टफोन के माध्यम से इनिफिनिटी डिस्प्ले की सुविधा देने वाली है। J-सीरीज कंपनी की काफी किफायती फोन सीरीज है जो भारत में काफी लोकप्रिय है। FCC लिस्टिंग के माध्यम से हमको Galaxy J6 (2018) के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है। तो आइये डालते है एक नज़र:

Samsung Galaxy J6 (2018) के स्पेसिफिकेशन (लीक)

अभी कुछ दिन पहले ही यह डिवाइस GeekBench साईट पर भी देखी गयी थी। लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी J6 में आपको Exynos 7870 SoC चिपसेट के साथ 2GB रैम विकल्प दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर थोडा सा पुराना है जो 1.6GHz Cortex A-53 CPU ओक्टा-कोर प्रोसेसर है।

सिंगल-कोर टेस्ट में 726 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3643 स्कोर प्राप्त करने वाली यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो पर रन करते हुए उपलब्ध हो सकती है।

इमेज क्रेडिट : GalaxyClub

 

फोन द्वारा प्राप्त एक स्क्रीनशॉट इमेज में आपको ऑन-स्क्रीन बटन्स दिखाई दे रहे है जिससे यह उम्मीद बढ़ जाती है की फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यहाँ पर सैमसंग पे सपोर्ट भी दिया जा सकता है। अन्य सुविधाओ में 3.5mm ऑडियो जैक, MicroUSB 2.0 पोर्ट शामिल की गयी है।

Samsung Galaxy J6 कीमत और उपलब्धता

अभी फोन की कीमत और लांच के बारे में कोई भी आधिकारक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से फोन को FCC पर और कुछ दिन पहले GeekBench साईट पर देखा गया है उस से यही उम्मीद लगाई जा सकती है की फोन जल्द ही लांच हो सकता है।

उपरोक्त जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है इसलिए प्राप्त जानकारी में लांच के समय तक बदलाव हो सकता है इसलिए किसी भी तरह से अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Xiaomi Redmi Note 5 Pro FAQ (हिंदी में): मिलेगा हर सवाल का जवाब

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageSamsung Galaxy J6+ Review in Hindi | सैमसंग गैलेक्सी जे6+ का रिव्यु हिंदी में

सैमसंग की गैलेक्सी J-सीरीज अभी तक यूजर के लिए एक बेहतरीन बजट सेगमेंट स्मार्टफोन सीरीज हुआ करती थी ख़ासकर वो लोग जो ब्रांड को सबसे जरूरी अवयव समझते है उनके लिए तो सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती थी। शाओमी ने भारतीय बाज़ार में सिर्फ शुरुआत की और भारतीय स्मार्टफोन निर्माता भी तब तक चीनी प्रोडक्ट …

ImageSamsung Galaxy M31 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: Exynos 9611 चिपसेट के साथ हो सकता है जल्द लांच

सैमसंग (Samsung) अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है तो …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.