Xiaomi Mi 10i होगा 5 जनवरी को लांच, जाने क्या होगा फोन में खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xioami अपने Mi 10i को इंडिया में कल यानि 5 जनवरी को लांच करने वाली है। डिवाइस से जुड़े काफी टीज़र कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया चैनल्स पर पेश किये है जिस से Mi 10i का डिजाईन काफी हद्द तक पता चल चूका है। इसके अलावा फोन में 108MP प्राइमरी सेंसर के इस्तेमाल की जानकरी भी सामने आ चुकी है। तो चलिए नज़र डालते है की Mi 10i आपके लिए कौन से ख़ास फीचरों के साथ लांच किया जायेगा:

Mi 10i से जुड़े ख़ास फीचर

Mi 10i में स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है। हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग के हिसाब से फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को भी पेश किया जा सकता है। Mi 10i आपको एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 पर रन करता हुआ मिलेगा।

ट्विटर पर की गयी पोस्ट के अनुसार फोन में आपको 4,820mAh की बड़ी बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिलेगी।

सामने की तरफ आपको 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। साथ ही यहाँ 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। 108MP का प्राइमरी सेंसर पीछे की तरफ 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर के साथ मिलने वाला है।

अनलॉक करने के लिए डिवाइस में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया है। चार्जिंग के लिए USB C पोर्ट का भी विकल्प दिया जायेगा।

Xiaomi Mi 10i की कीमत और उपलब्धता

रिपोर्ट्स की माने तो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को मार्किट में 20,000 रुपए की कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन Amazon India पर, आधिकारिक MI स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा।

 

 

 

Related Articles

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageXiaomi कर सकती है 5 जनवरी को Mi 10i को इंडिया में लांच, जाने क्या होंगे खास फीचर

शाओमी के अपकमिंग नए स्मार्टफोन को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा ट्विटर पर साझा किए टीज़र में स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। टीज़र से साफ़ पता चलता हैकी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमे 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। …

ImageXiaomi Mi 10i 5G रिव्यु

Xiaomi India ने साल 2021 की शुरुआत अपनी 5G डिवाइस को इंडिया में लांच करने से की है। Mi 10i 5G को मार्किट में स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट, 108MP प्राइमरी सेंसर और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। और यही नहीं इतना सब आपको सिर्फ 20,999 रुपए की कीमत में …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.