Asus Zenfone Max Pro की फ्लिप्कार्ट पर हुई घोषणा; स्नैपड्रैगन 636 के साथ 23 अप्रैल को देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart और Asus हमेशा से ही काफी बेहतर स्मार्टफोन की बिक्री के लिए जाने जाते है और आज दोनों ने साझेदारी करके आगामी डिवाइस Asus Zenfone Max Pro की घोषणा की है। दोनों ही कंपनियों ने काफी कम बातो का खुलासा करते हुए सिर्फ फोन का नाम और उसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी दी है। फोन में स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया जायेगा जो सीधे रेड्मी नोट 5 प्रो से टक्कर लेगा। (Read in English)

Asus Zenfone Max Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फ़ोन में उपयुक्त प्रोसेसर के अलावा इवेंट में और कोई भी जानकारी साझा नहीं की गयी है। हम उम्मीद करते है की आज के समय से आनुसार फोन में आपको ड्यूल-कैमरा और फुल-व्यू डिस्प्ले देखने को जरुर मिल सकता है।स्नैपड्रैगन 636 मोबाइल प्रोसेसर का उपयोग करने से यह भी काफी हद तक साफ़ हो जाता है की यह एक मिड-रेंज डिवाइस हो सकती है।

यह डिवाइस पिछले साल लांच किये गये Zenfone 4 सीरीज के तहत लांच किये गये Zenfone Max Pro का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। Zenfone Max 4 Pro में 5.5-इंच IPS डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 मोबाइल प्लेटफार्म, 3GB रैम और 5,000 mAh की बैटरी दी गयी थी. फोन में रियर और फ्रंट दोनों तरफ 16MP का कैमरा दिया गया था।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy J6 हो सकता है कंपनी का नया किफायती स्मार्टफोन

Asus Zenfone Max Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

फ़ोन की आज झलक दिखने के बाद, Asus Zenfone Max Pro को भारत में 23 अप्रैल को लांच किया जायेगा। यह फोन फ्लिप्कार्ट विशेष होगा। हम उम्मीद  करते है की भारतीय बाज़ार को देखते हुए कंपनी इस डिवाइस की कीमत 15,000 रुपए के आसपास ही तय करेगी।

Xiaomi Mi 6X या Mi A2 की फोटो और विडियो आई सामने; आधिकारिक साईट के माध्यम से

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

ImageAsus Zenfone Max Pro M2 बनाम Redmi Note 6 Pro; कौन है बेहतर किफायती स्मार्टफोन

Asus ने इसी साल अपने Zenfone Max Pro M1 को लांच करने के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की थी और उसी क्रम में कंपनी ने कल अपने Max Pro M1 के अपग्रेड Max M2 Pro को लांच कर दिया है। एक दमदार चिपसेट, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh की …

ImageSamsung Galaxy M20 बनाम Asus Zenfone Max Pro M2; कौन बनेगा इस सेगमेंट का बेस्ट फ़ोन?

पिछले कुछ सालों में किफायती कीमत के सेगमेंट में शाओमी सबसे लोकप्रिय ब्रांड साबित होता दिखाई देता था। लेकिन हाल ही के दिनों में Asus, Vivo और Oppo इस सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसको देखते हुए Samsung ने भी इसी कीमत में अपने एक नए स्मार्टफोन Galaxy M20 को लांच किया है। (Read …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.