IPL मैचों में VR तकनीक का इस्तेमाल: एक नया अनुभव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पूरे भारत में IPL के प्रसारण के अधिकार स्टार इंडिया के पास है, स्टार इंडिया ने वीवो आईपीएल 2018 को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एक मजेदार घोषणा की है। इस कदम के बाद स्टार इंडिया लगभग 700 मिलियन प्रशंसकों तक अपनी पहुंच बढ़ा पायेगा। जिसके द्वारा वह प्रशंसकों को सिर्फ टीवी या डिजिटल मीडिया पर मैच देखने के बजाये सक्रिय रूप से मैच का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा।

Also Read: Samsung Galaxy On7 Prime with Samsung Mall Launched

आईपीएल का विभिन्न भाषाओ में प्रसारण

भारत की सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक खेल प्रतियोगिता को और अधिक मनोरंजन बनाने के लिए स्टार इंडिया इस वर्ष आईपीएल का 6 विभिन्न भाषाओ में प्रसारण करेगा। इस योजना के सफल होने पर दर्शक इस प्रतियोगिता को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी प्लेटफार्म (टीवी और डिजिटल मीडिया) पर देख सकेंगे।

आईपीएल को दर्शको से और अधिक जोड़ने के लिए स्टार इंडिया ने घोषणा की है कि वे आईपीएल के सभी कार्यक्रमो को प्रसारित करेंगे। इसलिए इस वर्ष आईपीएल सिर्फ 2 महीने की पार्टी नहीं बल्कि 6 महीने का एक पूरा उत्सव होगा। इस वर्ष स्टार इंडिया अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर ऑक्शन इवेंट का सीधा प्रसारण करेगा और इस कार्यक्रम के बाद आईपीएल मैचों का प्रसारण किया जायेगा।

Also Read: BlackBerry Motion with 4000mAh Battery Listed On Flipkart

इसके अलावा, आगामी नीलामी में पहली बार प्रशंसक भी भाग लेकर अपने पसंदीदा खिलाडी के लिए अपना वोट दे सकेंगे। जो ‘चुनाव से चयन’ अभियान के रूप में दिखाई देगा। जिसके लिए दर्शक हॉटस्टार द्वारा आईपीएल के आधिकारिक चुनाव पेज पर जाकर अपना वोट दे सकते है।

मनचाही सीट से खेल का आंनद ले

जी हाँ अपने सही समझा, अब आप इस खेल का सक्रिय मज़ा अपने घरो से भी ले पाएंगे जिसके लिए स्टार इंडिया ने एक नई घोषणा की है, इस वर्ष आईपीएल के सभी मैचों का प्रसारण हॉटस्टार द्वारा VR तकनीक की सहायता से किया जायेगा। इस VR तकनीक के फ़लस्वरूप आप अपने घर में रहते हुए भी स्टेडियम की सीट जैसा सजीव आंनद ले पाएंगे।

हॉटस्टार द्वारा VR तकनीक की सहायता से मैच देखने वाले सभी दर्शको को एक ‘सुपर फैन फीड’ नामक विकल्प की सहायता से खेल को अपनी पसंद की भाषा और अपने पसंद के कैमरा एंगल से देखने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके आलावा आप मैच देखते हुए अपने अनुभवों को क्रिकेट इमोजी के साथ हॉटस्टार पर साझा कर सकते है। ये विकल्प मैच को दर्शको के लिए एक दम सजीव और रोमांचक बना देगा।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा,”अब स्टार नेटवर्क टेलीविज़न और डिजिटल दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है तो अब हम टेक्नोलॉजी और अपने अनुभव का पूर्ण उपयोग करके क्रिकेट कवरेज को दर्शको के मनोरंजन को ध्यान में रखकर एक नयी ऊंचाईयों पर ले जायेंगे। जो दर्शको को इस खेल को देखने का एक नया और सजीव अनुभव प्रदान करेगा।”

Kindle Oasis 2 (9th Generation) Review: The Best Gets Bigger

 

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageVivo IPL 2021 लाइव स्ट्रीमिंग जाने कैसे देखे IPL को सीधे अपने TV, मोबाइल या PC पर वो भी बिलकुल फ्री

Vivo IPL 2021 के लिए अभी से शुरुआत हो चुकी है क्योकि आधा IPL सभी टीम ऑक्शन टेबल पर ही जीत जाती है। इंडिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सिर्फ 61 स्लॉट्स के लिए इस बार 300+ खिलाडी नीलामी के लिए उपलब्ध हुए और हर टीम ने अपनी स्क्वाड को पूरा कर …

ImageICC Cricket World Cup 2019: लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ और कैसे देखे अपने टीवी, मोबाइल पर पूरा टूर्नामेंट

IPL के समाप्त होने के बाद समय आ गया है इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट World Cup 2019 का। इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन England and Wales में में किया है, जो 30 मई को शुरू होगा तथा फाइनल 14 जुलाई को खेला जायेगा। (Read in English) इस टूर्नामेंट में 10 टीम हिस्सा …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.