WhatsApp पर Passkey के साथ बढ़ेगी और सुरक्षा ? जानें कैसे करें इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, WhatsApp ने आज बिना पासवर्ड के लॉग-इन करने के लिए नया तरीका पेश किया है। Meta द्वारा संचालित इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने आज सभी Android यूज़र्स के लिए नए फ़ीचर Passkey को रोल आउट किया है। इसके साथ इन उपयोगकर्ताओं को अब 2 स्टेप वेरिफिकेशन वाले प्रोसेस से मुक्ति मिलेगी और ये बिना पासवर्ड के एक पासकी (Passkey) के साथ अपनी चैट को सुरक्षित रख पाएंगे। इस फ़ीचर के लिए लगभग एक महीने पहले बीटा टेस्ट भी हुआ था, जिसके बाद आज इसे आधिकारिक तौर पर सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि आप कैसे WhatsApp पर Passkey बना सकते हैं।

WhatsApp ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर एक आधिकारिक पोस्ट द्वारा दी है। इसके अनुसार इस नए यूज़र फ्रेंडली और सुरक्षित तरीके Passkey को धीरे धीरे आने वाले हफ़्तों में सभी एंड्राइड यूज़र्स तक पहुंचाया जायेगा।

पहले Apple और Google द्वारा अपने यूज़र्स को passkey सपोर्ट देने के बाद, अब WhatsApp ने भी ये कदम उठाया है।

ये पढ़ें: Oppo Find N3 Flip भारत में 94,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च

Passkey क्या है ?

Passkey नम्बरों और करैक्टरों का एक संयोजन या जोड़ होता है, जो आपकी आइडेंटिटी की पुष्टि करते हुए, अधिकृत डिवाइसों पर आपको WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करने का एक्सेस देता है। पासकी के लिए आप फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट या पिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Passkey बनाने के लिए अनिवार्य चीज़ें

  • आपका स्मार्टफोन एंड्राइड 9 या उससे ऊपर के वर्ज़न पर चलता हो।
  • फ़ोन में गूगल अकाउंट का होना अनिवार्य है।
  • फ़ोन में सेटिंग्स में से लॉक स्क्रीन का विकल्प इनेबल हो।
  • Google Play Store से लेटेस्ट वर्ज़न इनस्टॉल किया हुआ हो।

WhatsApp पर Passkey कैसे बनाएं ?

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलना होगा, इसके बाद Settings में जाएँ। यहां आपको Account का विकल्प नज़र आएगा, उस पर टैप करें और इसमें Passkeys के ऑप्शन पर जाएँ। अब Create a passkey को चुनें और आगे आने वाले निर्देशों का पालन करते हुए, Continue का बटन दबाएं। इसके बाद Google Password Manager का एक पॉप-अप मैसेज आएगा कि क्या आप WhatsApp के लिए Passkey बना रहे हैं, इसमें भी Continue को चुनते हुए, Use screen lock का विकल्प चुनें। इसके बाद यहां आपके रेफेरेंस के लिए WhatsApp Passkey डिस्प्ले पर दिखाया जायेगा।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

ये नया फ़ीचर उनके लिए बेहद कारगर होगा, जिन्हें WhatsApp लॉग-इन में कोई परेशानी होती है। ऐसे में वो स्क्रीन लॉक विकल्प के साथ साधारण पासवर्ड की जगह फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक विकल्पों के साथ भी Passkey बना सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

ImageGoogle ने दिखाई Passkey की राह, अब बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन

Google ने अब पासवर्ड के अंत (the beginning of the end of the password) की घोषणा की है। Google ने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए Passkey रोलआउट किया है, जिसके साथ अब भविष्य में अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए आपको बार-बार पासवर्ड डालने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। ये पहली बार है, जब इस …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products