WhatsApp से करे अब डिलीट की गयी मीडिया फाइल्स को दोबारा डाउनलोड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी-कभी किसी वजह से आपका मोबाइल डाटा डिलीट हो जाता है या आपको किसी डिलीट की हुई मीडिया फाइल की जरुरत होती है लेकिन वह उपलब्ध नहीं होती अगर हो जाती तो कितना अच्छा होता। अब WhatsApp ने आपकी इस समस्या को हल कर दिया है। कंपनी ने नए अपडेट वर्जन में आपको मीडिया री-डाउनलोड की सुविधा दे दी है लेकिन यह अभी सिर्फ एंड्राइड यूजर के लिए ही उपलब्ध है।

WABetaInfo के अनुसार, एप्लीकेशन के नए वर्जन 2.18.113 में आपको यह सुविधा दी गयी है। पहले व्हाट्सएप्प यूजर के 30 दिन के डाटा को बैकअप के रूप में सर्वर पर उपलब्ध रखता था तथा एक बार रिसीवर द्वारा मीडिया फाइल डाउनलोड होने पर सर्वर से खुद डिलीट हो जाती थी लेकिन अब यह डाउनलोड होने के बाद भी लगभग 2 महीने तक दोबारा डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।

कैसे करे मीडिया फाइल को दोबारा डाउनलोड

यह एक सामान्य प्रोसेस है। इसमें यूजर कोई अतिरिक्त काम नहीं करना होगा। आपको सबसे पहले अपनी एप्लीकेशन को अपडेट करना होगा। आपकी एप्लीकेशन वर्जन 2.18.113 में आपको यह सुविधा मिलेगी।

फिर अगर आपको किसी चैट से मीडिया फाइल डाउनलोड करनी है जो पहले डिलीट की जा चुकी है तो आप आराम से उसपर दोबारा क्लिक करके उसको डाउनलोड कर सकते है। यह सुविधा सिर्फ मीडिया फाइल्स के लिए ही है अगर आपने मेसेज ही डिलीट कर दिया होगा तो फाइल्स दोबारा प्राप्त नहीं की जा सकती है।

चलिए एक बार इस सुविधा को इस्तेमाल करके देखते है:

स्टेप 1: पहले किसी भी मीडिया फाइल को डाउनलोड करे।

स्टेप 2: डाउनलोड होने के बाद इस फाइल को गैलरी या फाइल मैनेजर में जाकर Whatsapp फोल्डर में से डिलीट करे।

स्टेप 3: अब दोबारा Whatsapp ओपन करके उसी चैट पर जाये आपको मीडिया फाइल पर दोबारा से साइज़ लिखा हुआ दिखाई देगा जिसपर क्लिक करने से आप फाइल को दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे।

नोट: बस ध्यान रखने वाली बात यही है की मीडिया फाइल डिलीट होने पर वापस आ जाएगी लेकिन अगर मेसेज डिलीट कर दिया जायेगा तब फाइल दोबारा नहीं डाउनलोड होगी।

जब बहुत पुरानी मीडिया फाइलों की बात आती है, तो लगभग 4 महीने पहले भेजी गयी फाइल को डाउनलोड नहीं किया जा सका और एप्लीकेशन द्वारा फाइल को दोबारा भेजने के लिए कहा गया।

आपको व्हाट्सएप्प का यह नया फीचर कैसे लगा इसके बारे में हमे जरुर बताये और ऐसी ही नयी जानकारी प्राप्त करने के लिए बने रहे हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageWhatsApp मैसेज अब होंगे अपने आप गायब, जाने कैसा होगा ये नया फीचर

WhatsApp ने आज अपने FAQ पेज पर अपने अपकमिंग “Disappearing Message” फीचर की डिटेल्स को शेयर किया है। मुख्य रूप से कहे तो पर्सनल या ग्रुप चैट पर आपके द्वारा भेजे गये मैसेज अपने आप 7 दिन के अंदर डिलीट हो जायेंगे। यह नया फीचर एंड्राइड, iOS और डेस्कटॉप सभी प्लेटफार्म पर सपोर्ट करेगा। यह फीचर …

Imageकैसे इस्तेमाल करे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में Time-lapse फोटोग्राफी फीचर

आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा ने डिजिटल कैमरा को भी काफी चीजों में पीछे छोड़ दिया है। आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा काफी एडवांस्ड हो गये है। VGA कैमरा क्वालिटी से आज ट्रिपल कैमरा सेटअप तक का सफ़र काफी आकर्षक रहा है। Samsung Galaxy S9 हो या Huawei P20 या OnePlus 6, ये …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products