Whatsapp का ये फीचर देगा कई फायदें, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी फिर एक बार अपने ऐप में यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रही है, जिसे जल्द ही ऐप में शामिल किया जा सकता है। इसे Whatsapp Status Resharing फीचर के नाम से पेश किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: WWDC 2025: iOS 26 के साथ मिलेंगे Apple के सभी OS में ये धांसू फीचर्स

Whatsapp Status Resharing फीचर क्या है?

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार, Wahtsapp अपने Android बीटा वर्जन के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसे वर्जन 2.25.18.9 के साथ शामिल किया गया है। ये कमाल का फीचर है, जिसमें यूजर्स अब Whatsapp पर भी दूसरों के स्टेटस को रिशेयर कर पाएंगे। ये Instsgram पर स्टोरी को रिशेयर करने जैसा ही है, लेकिन उससे थोड़ा अलग है।

Whatsapp Status Resharing फीचर काम कैसे करता है?

नए अपडेट के साथ आपको ऐप में स्टेटस शेयर करते समय एक नया टॉगल बटन देखने को मिल सकता है, जिसको ऑन या ऑफ करके आप ये निर्धारित कर सकते हैं, कि आपके स्टेटस को अन्य लोगों द्वारा फिर से शेयर किया जाना चाहिए या नहीं। इसके अतिरिक्त, जो अन्य यूजर्स होंगे, वो ये फीचर ऑन होने पर आपके स्टेटस में रिशेयर के ऑप्शन को देख पाएंगे।

प्राइवेसी का रखा गया खास ध्यान

कंपनी ने इस फीचर के साथ खास प्राइवेसी का ध्यान भी रखा है, जिससे यदि किसी यूजर द्वारा आपके स्टेटस को रिशेयर किया जाता है, तो उसमें आपका नाम या नंबर उनके कॉन्टैक्ट्स को नजर नहीं आएगा, जब तक उन्होंने आपका नंबर सेव नहीं किया है। इसके अतिरिक्त शुरुआत में जो आपके स्टेटस को रिशेयर या फॉरवर्ड करेगा, आपको उसकी नोटिफिकेशन भी आएगी। नोटिफिकेशन लिमिटेड रखा गया है, जिससे आप सिर्फ शुरू के रिशेयर की नोटिफिकेशन ही प्राप्त करेंगे, ताकि बार बार नोटिफिकेशन से परेशान न होए।

ऐसे मिलेगा फायदा

इस नए फीचर से उन लोगों को फायदा होने वाला है, जो ऐप पर न्यूज कंटेंट शेयर करना पसंद करते हैं, या अपने बिजनेस और सर्विस से संबंधित पोस्ट डालते हैं। यदि किसी प्रोडक्ट या सर्विस को किसी के द्वारा पसन्द आने पर रिशेयर किया जाता है, तो इससे ओरिजिनल स्टेटस डालने वाले व्यक्ति को फायदा होगा।

ये पढ़ें: iQOO Z10 Lite इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, होगा सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageWhatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

Whatsapp अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स शामिल कर रहा है, और मैसेजिंग की सुविधा को यूजर्स के लिए और बेहतर बना रहा है। इसी के चलते ऐप में कई शानदार फीचर्स को शामिल की गया है, लेकिन अब जो फीचर आने वाला है, उसमें आपको Wahtsapp अकाउंट की ही जरूरत …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products