iQOO Z10 Lite इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, होगा सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO जल्द ही Z10 सीरीज में अपना एक और नया बजट फ्रेंडली फोन शामिल करने वाला है, जिसे iQOO Z10 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने iQOO Z10 Lite इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Upcoming Movies This Week: इस वीकेंड मिलेगा इन नई फिल्मों के साथ कॉमेडी से लेकर एक्शन का भरपूर मजा

iQOO Z10 Lite इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म

हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए फोन के लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार iQOO Z10 Lite को 18 जून, 2025 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

कंपनी के इंडिया CEO द्वारा अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक और टीजर साझा किया गया है, जिससे फोन के डिजाइन का पता चलता है। टीजर के अनुसार फोन दिखने में लगभग Samsung Galaxy S25 Edge जैसा है। फोन को लाइट ब्ल्यू कलर में दिखाया गया है।

मिलेगी 6,000mAh की बड़ी बैटरी

फोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ टीज किया जा रहा है, और ये दावा किया जा रहा है, कि ये सेगमेंट की बड़ी बैटरी वाला 5G फोन होगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीजर में किए गए दावे के अनुसार फोन की कीमत 10,000 रुपए से 12,000 रुपए के बीच हो सकती है। इस फोन को iQOO Z9 Lite के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसके फीचर्स के बारे में आगे जानते हैं।

iQOO Z9 Lite फीचर्स

इस फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 6nm Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, और ये 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि iQOO Z10 Lite में हमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 1080p डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, ये थोड़े बेहतर परफॉरमेंस वाले चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ तो पेश किया ही जा रहा है, लेकिन चार्जिंग स्पीड भी थोड़ी बेहतर देखने को मिल सकती है। फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की ही उम्मीद की जा सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G को लेकर बड़ा खुलासा, फोन में शामिल होगा कंपनी का फ्लैगशिप वाला फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products