Samsung Galaxy A17 5G को लेकर बड़ा खुलासा, फोन में शामिल होगा कंपनी का फ्लैगशिप वाला फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने एक और मिड रेंज फोन पर काम कर रही है, जिसमें पहली बार कंपनी फ्लैगशिप फोन वाले फीचर को शामिल करने वाली है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं, Samsung Galaxy A17 5G के बारे में, जिसे Galaxy A16 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में इस फोन से संबंधित एक नया लीक सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus Pad 3 Sanpdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy A17 5G लीक्स

हाल ही में ईटीन्यूज द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार इस बार कंपनी फोन को “A1” सीरीज के सभी मॉडल्स से अलग और एडवांस्ड फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर को शामिल किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A17 5G फीचर्स

अन्य लीक्स के अनुसार फोन में 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 15 पर रन हो सकता है।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी OIS कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP डेप्थ सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फिलहाल फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही हमें इसके फीचर्स और लॉन्च से संबंधित जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: Panchayat 4 OTT Release की तारीख कन्फर्म, जल्द इस OTT पर होगी रिलीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.