OnePlus Pad 3 Sanpdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज 5 जून, 2025 को वैश्विक बाजार में OnePlus 13s के साथ अपना OnePlus Pad 3 लॉन्च किया गया है, जो फिलहाल नॉर्थ अमेरिका आए यूरोप में लॉन्च हुआ है, और जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। आगे OnePlus Pad 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Truecaller का ये प्रीमियम फीचर फ्री में कर सकते इस्तेमाल, फिर क्यों खर्च करना हर महीने पैसा

OnePlus Pad 3 कीमत और उपलब्धता

ये फ्लैगशिप टैबलेट Storm Blue और Frosted Silver इन दो रंगों में पेश किया गया है, और ये पूरी मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है, और इसकी मोटाई 6mm से भी कम है। कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो फिलहाल कंपनी ने इसकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्द ही कंपनी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी साझा करेगी।

OnePlus Pad 3 स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट को 13.2 इंच का 3.4K रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 12 बिट कलर डेप्थ, 315PPI पिक्सल डेंसिटी, को सपोर्ट करता है, और 7:5 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं।

टेबलेट OxygenOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें AI Writer और AI Summarize जैसे डॉक्यूमेंट टूल्स मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त, Gemini और Circle to Search जैसे AI टूल्स को भी शामिल किया गया है। टैबलेट में एक नया वेपर कूलिंग चैंबर सिस्टम भी शामिल किया गया है, जो ग्रेफीन कंपोजिट मटेरियल बना है।

बैक पैनल पर 13MP कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 12,140mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। टेबलेट को पूरा चार्ज करने पर ये 6 घंटों की AAA गेमिंग, 17 घंटों का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट, और 70 दिनों तक का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है। इसके साथ OnePlus Stylo 2 और नए ट्राई फोल्डिंग फोलियो केस को भी पेश किया गया है।

ये पढ़ें: कहीं से भी अपने कंप्यूटर को कर पाएंगे एक्सेस, आजमाएं ये आसान तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageREDMI K80 Pro और Redmi K80 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite / 8 Gen 3 के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Xiaomi ने काफी इंतज़ार के बाद चीन में आयोजित हुए इवेंट में REDMI K80 और K80 Pro को लॉन्च कर दिया है। हालाँकि दोनों फ़ोन्स से सम्बंधित पहले ही कई जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन लॉन्च के बाद आधिकारिक तौर पर इनकी कीमत और फीचर्स की पुष्टि हुई है। कंपनी ने TCL के साथ मिल …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products