Truecaller का ये प्रीमियम फीचर फ्री में कर सकते इस्तेमाल, फिर क्यों खर्च करना हर महीने पैसा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी Truecaller का उपयोग करते हैं, लेकिन फिर भी कंपनियों के बार बार आने वाले कॉल से परेशान हो, क्योंकि Truecaller पर कंपनियों के कॉल को ब्लॉक करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ती है, तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। इस आर्टिकल में हमनें बताया है, कि फ्री में ही Truecaller पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स ब्लॉक कैसे करें?

ये पढ़ें: कहीं से भी अपने कंप्यूटर को कर पाएंगे एक्सेस, आजमाएं ये आसान तरीका

टेलीमार्केटिंग कॉल्स क्या होती है?

सभी कंपनियां कॉल्स और SMS के माध्यम से लोगों को प्रमोशनल या कंपनी से संबंधित जानकारी देने के लिए कॉल्स करती है, ये कॉल्स ऑटोमेशन पर चलते हैं, जिन्हें उठाने पर एक कैसेट बजती है, और ये कॉल्स दिन में कई बार आते हैं। हालांकि, अब TRAI के नए नियम के अनुसार टेलीमार्केटिंग कॉल की सीरीज 140 से शुरू होगी, और सभी कंपनियों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।

Truecaller पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स ब्लॉक कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Truecaller ओपन करें।
  • अब दाईं तरफ ऊपर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Settings” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Block” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Number Series” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Number That Starts With” वाले ऑप्शन को सिलेक्ट रहने दे, और बॉक्स में 140 लिख कर “Block” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद 140 से शुरू होने वाले सारे नंबर ब्लॉक हो जाएंगे

निष्कर्ष

इन स्टेप्स को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा, कि Truecaller पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स ब्लॉक कैसे करें? इसके लिए Truecaller यूजर्स से 99 रूपए प्रतिमाह चार्ज करता है, और ये काम आप फ्री में कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इसमें अलग सीरीज वाले नंबर्स को भी ब्लॉक कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Jio धमाका ऑफर: 51 रुपए में चला पाएंगे पूरे साल अनलिमिटेड 5G, ये है तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products