Jio धमाका ऑफर: 51 रुपए में चला पाएंगे पूरे साल अनलिमिटेड 5G, ये है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप भी Jio सिम का उपयोग करते हैं, और महंगे महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हो गए हैं, तो आपको Jio के इस धमाका ऑफर का लाभ उठाना चाहिए जिसमें आप मात्र 51 रुपए में लगभग पूरे साल के लिए अनलिमिटेड 5G चला सकते हैं। आगे इस Jio 51 रुपए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं, और ये भी जानते हैं, कि कैसे आप इसका उपयोग करके लगभग पूरे साल के लिए अनलिमिटेड 5G का लाभ ले सकते हैं।

ये पढ़ें: WWDC 2025: 9 जून से iOS 26 के साथ ये नई घोषणाएं कर सकती है कंपनी

Jio 51 रुपए रिचार्ज प्लान

कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में ये प्लान पेश किया है, जिसमें आपको 3GB 4G डेटा मिलता है, और इसके साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। इस रिचार्ज प्लान की खास बात ये है, कि इसकी खुद की कोई वैलिडिटी नहीं होती है, ये आपके मौजदा प्लान की वैलिडिटी तक ही वैलिड होता है।

कैसे उठाएं साल भर तक के लिए अनलिमिटेड 5G का लाभ

जैसा कि हमनें आपको ऊपर बताया Jio 51 रुपए रिचार्ज प्लान की खुद की कोई वैलिडिटी नहीं होती है, ये मौजदा प्लान की वैलिडिटी तक चलता है। ऐसे में यदि आप एक महीने वाला रिचार्ज करते हैं, तो ये एक महीने तक चलेगा या आपके रिचार्ज खत्म होने के 10 दिन पहले करते हैं, तो 10 दिन तक चलेगा।

इसके लिए आप हाल ही में कंपनी द्वारा पेश किए गए वॉइस ओनली प्लान का लाभ ले सकते हैं, जो कम कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी देता है। Jio का 336 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 1,748 रुपए में आता है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 फ्री SMS की सुविधा मिलती है।

इस प्लान में आपको किसी प्रकार के डेटा की सुविधा नहीं मिलती है, लेकिन इसके साथ यदि आप ये 51 रुपए वाला रिचार्ज कर लेते हैं, तो इसकी वैलेडिटी के साथ 51 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी भी जुड़ जाएगी, जिससे आप 336 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपके फोन में 5G कनेक्टिविटी होना चाहिए, और आपके एरिया में 5G कनेक्टिविटी मिलनी चाहिए।

ये पढ़ें: Samsung Z Fold 7 Ultra: कंपनी का नया प्रीमियम फोल्डेबल मचाएगा धमाल, टीजर आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.