WWDC 2025: 9 जून से iOS 26 के साथ ये नई घोषणाएं कर सकती है कंपनी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के annual Worldwide Developers Conference (WWDC) की घोषणा हो गई है, जिसके अनुसार इस इवेंट को 9 जून, 2025 को रात 10:30 बजे शुरू किया जाएगा, और ये इवेंट 13 जून, 2025 तक चलेगा। इवेंट के। दौरान iOS, iPadOS, macOS, और watchOS अपडेट्स को लेकर घोषणाएं की जाएगी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ खास बड़ी AI घोषणाओं की उम्मीद नहीं की जा सकती है। आगे Apple WWDC 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Z Fold 7 Ultra: कंपनी का नया प्रीमियम फोल्डेबल मचाएगा धमाल, टीजर आया सामने

Apple WWDC 2025 की जानकारी

सॉफ्टवेयर संबंधित

इस बार कंपनी की बड़ी हार्डवेयर घोषणा नहीं करने वाली है, बल्कि इसके विपरीत सॉफ्टवेयर अपडेट्स को लेकर कई घोषणाएं कर सकती है, जिसमें सभी डिवाइस पर एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दिया जा सके। इसके लिए कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़ा रीडिजाइन ला सकती है, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार iOS वर्जन की सभी संख्याओं को छोड़ कर कंपनी सीधे iOS 26 पर फोकस कर रही है।

iOS 26 के साथ नई सुविधाएं

जैसा कि हमनें बताया, कंपनी WWDC 2025 में अपने नए iOS 26 को लेकर भी घोषणाएं कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी नए फीचर्स को भी शामिल कर सकती है, जिसमें एक नया बैटरी पॉवर मैनेजमेंट मोड देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, Siri और एयरपॉड्स के साथ इंटीग्रेशन में एक नया ट्रांसलेट ऐप, सफारी और फोटोज में AI फीचर्स को शामिल करना, साथ ही स्वास्थ्य-केंद्रित परियोजना के लिए एक शॉर्टकट ऐप जैसी सुविधाएं मिल सकती है।

इसके अतिरिक्त, कंपनी एक एन्हांस्ड सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट किट भी रिलीज कर सकती है, जिसके माध्यम से डेवलेपर्स अलग अलग प्रकार के टूल्स को इंटीग्रेट कर पाएंगे

नहीं होगी कुछ खास AI घोषणाऐं

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इनसाइडर इस साले के इवेंट में AI दृष्टिकोण को लेकर निराश है। जहां एक और OpenAI और Google जैसी बड़ी कंपनियां AI प्रतिस्पर्धा में लगी है, वहीं Apple को लगता है, कि ये साल प्रमुख एआई घोषणाओं के लिए “गैप ईयर” है।

हालांकि, कंपनी से अभी भी अपने Apple इंटेलिजेंस सूट को लेकर कई सुधार करने की उम्मीद की जा रही है, खासतौर पर डेवलपर-केंद्रित टूल्स के माध्यम से। कंपनी अपने AI इंटेलीजेंस में Google और Anthropic जैसे बाहरी AI प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी का मौका तलाश रही है, फिलहाल कंपनी ने OpenAI के ChatGPT से हाथ मिलाया है।

ये पढ़ें: Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर कंपनी ने दे दिया हजारों का तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर 14 जून तक ही उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageWWDC 2025: iOS 26 के साथ मिलेंगे Apple के सभी OS में ये धांसू फीचर्स

Apple ने 9 जून को WWDC 2025 का आयोजन किया था, जिसमें iOS 26 के साथ साथ WatchOS 26, TVOS 26, MacOS 26, VisionOS 26, iPadOS 26 की घोषणा की है। हालांकि नए iOS 26 के साथ आपको एक फ्रेश UI और कुछ खास फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। आगे इन WWDC 2025 …

Discuss

Be the first to leave a comment.