WWDC 2025: iOS 26 के साथ मिलेंगे Apple के सभी OS में ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने 9 जून को WWDC 2025 का आयोजन किया था, जिसमें iOS 26 के साथ साथ WatchOS 26, TVOS 26, MacOS 26, VisionOS 26, iPadOS 26 की घोषणा की है। हालांकि नए iOS 26 के साथ आपको एक फ्रेश UI और कुछ खास फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। आगे इन WWDC 2025 घोषणाएं और iOS 26 फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z10 Lite इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, होगा सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G फोन

WWDC 2025 घोषणाएं

Liquid Glass डिजाइन

WWDC 2025: Liquid Glass

इसमें आपको एक नया ट्रांसपेरेंट UI डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें फ्लूड एनीमेशन और हल्की रिफ्लेक्टिव परतों को शामिल किया गया है। नए डिजाइन में आइकॉन्स, टूलबार, फोल्डर्स और बैकग्राउंड इन सभी में आपको ग्लास जैसी चमक देखने को मिलेगी। UI को काफी क्लीन और आकर्षक रखा गया है।

iOS 26 फीचर्स

  • Live Translation: इस नए iOS के साथ Live Translation फीचर को शामिल किया गया है, जो कॉल्स, फेसटाइम, और मैसेज के दौरान भाषा को रियल टाइम में ट्रांसलेट करने में सक्षम है। ये ऑन डिवाइस काम करता है, इसलिए ऑफलाइन होने पर भी काम करेगा।
  • iMessage With AI: Apple ने अपने मैसेज ऐप में भी बदलाव किए है, और इसमें इमेजेस, पोल्स, टाइपिंग इंडीकेटर, सिर ग्रुप्स में Apple कैश जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
  • बेहतर Apple Intelligence: Apple Intelligence को भी बेहतर किया गया है, और अब ये डिस्प्ले पर दिखने वाले कंटेंट के अनुसार काम कर सकता है, उससे संबंधित सर्च कर सकता है। इसके अतिरिक्त, Genmoji, AI से ईमेज बनाने के लिए Image Playground, और AI राइटिंग टूल्स को शामिल किया गया है।

Stage manager: इसकी सहायता से आप अपने Apple डिवाइस के डिस्प्ले को किसी भी अन्य एक्टरनल डिस्प्ले पर चला सकते हैं, और ये उपयोग करने में भी काफी आसान है।

eSim Transfer through QR: इस नए iOS 26 के साथ अब आप QR की सहायता से काफी आसानी से अपनी eSim को एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Call Screening: इस फीचर की सहायता से जब भी कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल करेगा, तो आपको उसकी जानकारी स्क्रीन पर ही मिल जाएगी।

iPadOS 26 में हुए ये बदलाव

iPad के नए OS में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं, और अब इसमें आपको Mac स्टाईल मल्टीटास्किंग की सुविधा भी मिलेगी। किस्में फ्लोटिंग और रिसाइजेबल विंडो और एन्हांस्ड डॉक्स और शॉर्टकट्स जैसे फीचर्स शामिल है। इसके अतिरिक्त, फाइल ऐप में भी बेहतर PDF अनॉटेशन, फोल्डर कलर कोडिंग, और Apple Pencil सपोर्ट को बेहतर किया गया है। Live Activities की सहायता से अब ऑन स्क्रीन ही टाइमर, म्यूजिक, डिलीवरी ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी दिखाई देगी।

MacOS बना पॉवरफुल और स्टाइलिश

कंपनी ने MacOS में भी कई बदलाव किए हैं और साथ ही नए Liquid Glass डिजाइन के साथ इसका UI और भी स्टाइलिश हो गया है। पहली बार इसमें Phone ऐप को शामिल किया गया है, जिसके बाद यूजर्स Mac से ही कॉल कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, इसमें Spotlight को AI आधारित बना दिया गया है, जिससे ईमेल भेजना, नोट बनाना, या सेटिंग्स खोलना जैसे क्विक एक्शंस किए जा सकते हैं।

एक नया Game ऐप शामिल किया गया है, जिसमें आर्केड और App Store दोनों के गेम्स उपलब्ध होंगे। Journal ऐप की सहायता से आप अपने डेली रूटीन को इसमें लिख कर सेव कर सकते हैं।

watchOS 26 और visionOS 26 की जानकारी

WatchOS 26 के साथ अब Apple वॉच में आपको वर्कआउट बडी नाम का एक फीचर मिलेगा, जो आपको एक्सरसाइज के दौरान ट्रेनिंग गाइड के रूप में सलाह देगा। इसके अतिरिक्त, Smart Stack को भी बेहतर किया गया है, और Wrist Flick Gesture की सहायता से नेविगेशन भी काफी आसान हो गया है।

वहीं visionOS 26 में आपको बेहतर 3D persona avatars देखने को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, spatial widgets, और PSVR2 कंट्रोलर सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

उपलब्धता

फ़िलहाल इसका बीटा वर्जन उपलब्ध है, और जुलाई में इसका पब्लिक वर्जन रोलआउट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इसका फाइनल वर्जन या स्टेबल वर्जन आगामी iphone 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G को लेकर बड़ा खुलासा, फोन में शामिल होगा कंपनी का फ्लैगशिप वाला फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.