ऑडियो मैसेज के साथ अब WhatsApp पर भेज सकेंगे वीडियो मैसेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके माध्यम से यूज़र एक-दूसरे को वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। यह शॉर्ट वीडियो मैसेज होंगे, जो सिर्फ 60 सेकेंड के अंतराल में रिकॉर्ड किए जाएंगे। Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने Instagram पोस्ट पर इस संबंध में जानकारी दी है। इसके पहले तक WhatsApp यूज़र को टेक्स्ट मैसेज या ऑर्डियो रिकॉर्ड कर भेजने की सुविधा देता था।

ये पढ़ें: भारत में इस कीमत पर लॉन्च हुई Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़

कंपनी का दावा है कि यह रियल टाइम वीडियो 60 सेकेंड तक के हो सकते हैं और यह WhatsApp के एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन से सुरक्षित हैं। वीडियो मैसेज भेजना बिल्कुल ऑडियो मैसेज भेजने के समान बनाया गया है, ताकि कुछ नया सीखने की आवश्यकता ना पड़े। Meta काफी वक्त से वीडियो मैसेज फीचर के लिए परीक्षण कर रहा था। यह सुविधा शुरू कर दी गई है और आने वाले सप्ताह में सभी यूज़र के पास यह फीचर उपलब्ध हो जाएगा।

WhatsApp पर कैसे भेजें वीडियो मैसेज

  • वीडियो मैसेज फीचर बिल्कुल ऑडियो मैसेज भेजने की तरह ही है।
  • इसके लिए यूज़र को अपना चैट ओपन करना होगा और सबसे नीचे आ रहे ऑडियो मैसेज आइकन पर टैप करना होगा।
  • ऐसा करते ही वीडियो मैसेज आइकन पर जा सकते हैं।
  • फिर आइकन को दबाए रखें और होल्ड करके वीडियो रिकॉर्ड कर लें।
  • आइकन छोड़ते ही वह वीडियो अपने आप सेंड हो जाएगा।
  • अगर आप हैंड्स-फ्री वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना चाहते हैं तो ऊपर की ओर स्वाइप कर सकते हैं।
  • WhatsApp चैट पर वीडियो मैसेज ओपन किए जाने पर वह खुद ही म्यूट होकर चलने लगेगा और वीडियो पर टैप करने से साउंड आ जाएगी।
  • सुरक्षा को लेकर भी यहां चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी का दावा है कि ये मैसेज भी एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन द्वारा सुरक्षित होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

ImageWhatsApp पर आया मेसेज सच है या अफवाह: अब जाने इस सिर्फ एक नंबर से

अप्रैल महीने में होने वाले इलेक्शन को देखते हुए लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म कुछ न कुछ अलग करने में लगे हुए है और फेसबुक के बाद Whatsapp ने भी फेस न्यूज़ से लोगो को बचाने के लिए एक नयी सर्विस की शुरुआत कर दी है। फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp को हमेशा से ही …

ImageWhatsApp का नया फीचर, अब एक बार में शेयर कर पाएंगे 100 से अधिक तस्वीरें और वीडियो

हम सभी जानते हैं, कि WhatsApp मैसेज के साथ- साथ मीडिया और अन्य फाइल्स को शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब हम WhatsApp पर एक बार में 30 से अधिक तस्वीरें या वीडियो नहीं भेज पाते हैं। हमें बार- बार फोन की गैलरी में जाकर फोटोज़ को …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products