DigiPin बनेगा आपके घर की यूनिक आईडी, ऐसे करें पता आयेगा बहुत काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर किसी डाक की डिलीवरी के लिए सटीक लोकेशन को लेकर काफी समस्या आती है। इसी के चलते डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने हाल ही में DigiPin लॉन्च किया है, जिसके माध्य से अब सामान आपके घर पर आसानी से डिलीवर किया जा सकता है। आगे DigiPin क्या है? और अपना DigiPin कैसे पता करें? इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, चुरा रहें लोगों का व्यक्तिगत डेटा

DigiPin क्या है?

हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट द्वारा इसे लॉन्च किया गया है, जिसे Digital Pin के नाम से भी जाना जाता है। ये स्मार्ट लोकेशन आइडेंटिफायर है, जो पहले से चली आ रही ट्रेडिशनल पिन कोड सुविधा से बिल्कुल अलग है। जहां एक पिन कोड पूरे एरिया को कवर करता है, जिसमें कई कॉलोनी आती है, पूरे गांव आते हैं, उसके विपरीत ये यूनिक कोड सिर्फ किसी एक घर, दुकान, या किसी एक बिल्डिंग के लिए होता है।

DigiPin कैसे काम करता है?

ये सुविधा GPS आधारित तकनीक पर काम करती है, जिसमें 10 अंकों के यूनिक अल्फा न्यूमेरिक कोड के माध्यम से लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड के आधार पर आपकी लोकेशन की सटीक जानकारी निकाली जा सकती है। इसका उपयोग नेविगेशन के लिए किया जाता है, जिसमें यदि कोई व्यक्ति या डिलीवरी बॉय आपके घर आना चाहता है, तो वो इस कोड के माध्यम से आपके सटीक पते पर आ सकता है। इसकी खास बात है, कि इसे ऑफलाइन मोड में भी उपयोग किया जा सकता है।

अपना DigiPin कैसे पता करें?

  • इसके लिए आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक लिंक “https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home” पर जाना होगा।
  • यहां पर एक बॉस खुलेगा, जिसने “I Consent” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे आपकी लोकेशन की परमिशन मांगी जाएगी, उसके लिए पहले “Request Permission” और फिर “Allow This Time” या “Allow While Visiting This Site” के ऑप्शन पर क्लिक करके परमिशन दें।
  • इसके बाद आपकी लोकेशन का मैप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • यहां पर आपको अपने घर दुकान, या बिल्डिंग वाली जगह पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर नीचे की तरह बने बॉक्स में आपका DigiPin दिखने लगेगा, उसे कॉपी कर लें।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ गया होगा, कि DigiPin क्या है? और कैसे पता कर सकते हैं?, फिलहाल इसका उपयोग बड़े स्तर पर नहीं किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में ईकॉमर्स कंपनियां भी इसकी सहायता से AI आधारित सिस्टम का उपयोग करके आसानी से आपके घर पर सामान डिलीवर कर पाएगी।

ये पढ़ें: ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाना है, तो इस चीज का रखें ध्यान, पुणे के व्यक्ति ने गवाए 11.5 लाख रुपए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageजमीन खरीदने से पहले ऐसे पता करें मालिक का नाम, घर बैठे हो जायेगा काम

आप भी प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं, लेकिन प्रॉपर्टी घोटालों की वजह से डर रहे हैं, कि प्लॉट के सही मालिक से डील हो रही है या नहीं, तो ये पता करने का एक काफी आसान तरीका है। आप घर बैठें जमीन के मालिक का पता लगा सकते हैं, फिर भले ही आप किसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.