ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाना है, तो इस चीज का रखें ध्यान, पुणे के व्यक्ति ने गवाए 11.5 लाख रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर आपके Whatsapp पर ये मैसेज आते होंगे कि छोटे छोटे टास्क को पूरा करके घर बैठे अच्छे पैसे कमाएं, लेकिन यहीं से आपके साथ फ्रॉड होंने की शुरुआत होती है, और आपके लालच का फायदा उठा कर आपको लूट लिया जाता है। ऐसा ही एक वाक्या पुणे से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से ऑनलाइन टास्क के नाम पर पैसे कमाने का लालच देकर 11.5 लाख का चुना लगा दिया है। आगे इस ऑनलाइन टास्क फ्रॉड और पुणे की घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब होगी सभी मोबाइल यूजर्स की मौज, सिम कनेक्शन को लेकर DoT ने किया ये खास बदलाव

ऑनलाइन टास्क फ्रॉड क्या है?

इस तरह के फ्रॉड में एक अंजान नंबर से आपके पास Whatsapp पर या अन्य सोशल मीडिया पर मैसेज आता है, कि आपको गूगल रिव्यू या वेबसाइट ओपन करने जैसे छोटे छोटे टास्क को पूरा कारण है, जिसके लिए आपको अच्छे पैसे दिए जाएंगे।

जब आप इस चीज के लिए मान जाते हैं, तो आपको टेलीग्राम पर एक ग्रुप में शामिल किया जाता है। उसके बाद पहले आपको कुछ टास्क पूरा करने पर 500 रुपए तक दिए जाते हैं, फिर ज्यादा पैसों का लालच देकर प्रीमियम टास्क के नाम पर कुछ सिक्योरिटी अमाउंट लिया जाता है।

ये अमाउंट पहले 1000 रुपए तक फिर 10,000 रुपए तक और फिर लाखों रुपए तक होता जाता है। जब आप एक बड़ी रकम इन्हें सिक्योरिटी के नाम पर दे देते हैं, तो ये आपको ब्लॉक करके गायब हो जाते हैं।

पुणे के व्यक्ति के साथ हुआ 11.5 लाख का फ्रॉड

पुणे में रहने वाले व्यक्ति के पास एक दिन मैसेंजर ऐप पर एक मैसेज आता है, जिसमें छोटे छोटे टास्क को पूरा करने के लिए उसे प्रति टास्क 150 रुपए देने की बात कही जाती है। जब वो व्यक्ति उसके लिए हां कर देता है, तो दो टास्क पूरा करने पर उसे पैसा दिया जाता है।

इसके बाद जब व्यक्ति को उन फ्रॉड करने वालों पर पूरा भरोसा हो जाता है, तो वो इस चीज को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं, और उसे मर्चेंट टास्क के नाम पर ज्यादा कमाई करने का लालच दिया जाता है, और शर्त रखी जाती है, कि इसके लिए पहले उसे सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा।

उसके बाद जब व्यक्ति पैसा जमा कर देता है, तो उसे टास्क पूरा करने पर बहुत सारी अर्निंग दिखाई जाती है, लेकिन जब वो पैसे विथड्रॉ करने की बात कहता है, तो अलग अलग समस्या बता कर स्कैमर उससे और पैसों की डिमांड करता है, और इस तरह उससे 11.5 लाख रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ऑनलाइन टास्क फ्रॉड से कैसे बचें?

यदि आपके पास इस तरह का कोई मैसेज आता है, तो उसे बिलकुल ही नजर अंदाज कर दें, और यदि आप फिर भी उस चीज को आजमाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए उनके पैटर्न को समझ लें। इससे आप इस चीज का अंदाजा लगा पाएंगे, कि ये भी समान तरीके से काम कर रहे हैं।

आप शुरू के टास्क पूरा करके 250 से 500 रुपए तक का अमाउंट भी उनसे कमा सकते हैं, लेकिन जब वो स्पेशल टास्क के नाम पर आपसे पैसे की डिमांड करें, तो उन्हें उसी समय ब्लॉक कर दें। आपको जिस ग्रुप में शामिल किया जाएगा, वहां अर्निंग के फेक स्क्रीनशॉट दिखा कर आपको लालच भी दिया जाएगा, तो इस तरह के लालच में न आएं।

ये पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिए धांसू फीचर्स वाले सस्ते फोन, कीमत इतनी कम उड़ जाएंगे होश

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Discuss

Be the first to leave a comment.