अब होगी सभी मोबाइल यूजर्स की मौज, सिम कनेक्शन को लेकर DoT ने किया ये खास बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

उन मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी है, जो अक्सर अपने सिम कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में चेंज करवाते रहते हैं। दरअसल हाल ही में DoT द्वारा नए सिम कनेक्शन नियम लागू किए गए हैं, जिसके बाद कनेक्शन को बार बार चेंज करवाना काफी आसान हो गया है। आगे इन नए प्रीपेड पोस्टपेड नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिए धांसू फीचर्स वाले सस्ते फोन, कीमत इतनी कम उड़ जाएंगे होश

नए प्रीपेड पोस्टपेड नियम क्या है?

DoT द्वारा हाल ही में प्रीपेड और पोस्टपेड कनेक्शन को लेकर नए बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत अब यूजर्स को एक कनेक्शन दे दूसरे कनेक्शन में स्विच करने पर 90 दिनों की वेटिंग से परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, इस समय अवधि को घटा के अब कम कर दिया गया है।

नए प्रीपेड पोस्टपेड नियम के अनुसार यदि आपने प्रीपेड से पोस्टपेड में या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में कनेक्शन को स्विच किया है और वो सुविधा आपको पसंद नहीं आ रही है, तो आप 30 दिनों के बाद उसे वापस पहले जैसा कर सकते हैं। जबकि, पहले इसके लिए आपको 90 दिनों तक रुकना पड़ता था।

हालांकि ध्यान देने वाली बात है, कि यदि आप एक बार काफी से कनेक्शन को चेंज करवाते है, तो उसके बाद आपको 90 दिनों तक रुकना पड़ेगा। उदाहरण के लिए आपने प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच किया आपको पसन्द नहीं आया तो आपने 30 दिनों बाद उसे वापस प्रीपेड में चेंज करवा लिया। इसके बाद यदि आप उसे वापस पोस्टपेड में बदलवाना चाहते हैं, तो अब आपको 90 दिनों तक रुकना पड़ेगा।

OTP आधारित होगी प्रोसेस

कनेक्शन को वापस रिवर्स करने की प्रक्रिया को भी काफी आसान कर दिया गया है। यदि आपने किसी एक कनेक्शन से दूसरे कनेक्शन में स्विच किया है, तो उस कनेक्शन को रिवर्स करने के लिए आपको बस एक छोटी सी OTP आधारित प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसमें आपका नंबर या आपकी सिम भी बदलेगी, आपको सिर्फ अपनी पहचान को वेरिफाई करवाना होगा।

ये पढ़ें: ये होती है फ्लाइट की सबसे सुरक्षित सीट, जहां बैठे व्यक्ति की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बच गई जान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products