Vivo Y71 18:9 डिस्प्ले के साथ हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo V9 (फीचर) के बाद स्मार्टफोन निर्माता विवो ने अपना एक नया बजट Vivo Y71 स्मार्टफोन भारत में लांच कर दिया है। इस लांच के साथ ही Vivo Y71 पहला Y-सेरेस फन बन गया है जिसमे आपको 18:9 रेश्यो डिस्प्ले दी गयी है। (Read in English)

विवो ने अपने नए लांच स्मार्टफोन को उसी कीमत में लांच किया है जिस श्रेणी में रेड्मी 5 और हॉनर 9i lite रखे गये है। 10,000 रुपए कीमत श्रेणी में यह दोनों ही फोन काफी लोकप्रिय साबित हुए है और विवो Y71 को काफी कड़ी टक्कर दे सकते है। Vivo Y71 आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूप में उपलब्ध होगा।

Vivo Y71 के फीचर

विवो Y71 के फीचर की बात करे तो यहाँ पर आपको 5.99-इंच की HD+ (1440×720 रेसोलुशन) डिस्प्ले 18:9 रेश्यो के साथ दी गयी है। फोन में काफी पतले बेज़ेल दिए गये है जिस कारण से यह डिवाइस 84.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो प्राप्त कर लेती है। विवो Y71 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 ओक्टा-कोर के साथ 3GB रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है जिसको आप माइक्रो-SD कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है।

Y71 यहाँ पर एंड्राइड ओरियो आधारित कस्टम स्किन FunTouch पर रन करता हुआ मिलता है जिसमे आपको फेस-अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए, विवो Y71 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है जो LED फ़्लैश के साथ आता है। और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में यहाँ पर आपको 3,360mAh की बैटरी के साथ-साथ ड्यूल सिम स्लॉट, 4g LTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, और GPS के विकल्प भी दिए गये है।

यह भी पढ़िए: Thomson ने भारत में लांच की अपनी नयी Smart TV रेंज; कीमत 13,490 से शुरू

Vivo Y71 की कीमत और उपलब्धता

Vivo Y71 की भारत में कीमत 10,990 रुपए तय की गयी है और यह भारत में सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन की बात करे तो यह Amazon, Flipkart, और PayTM Mall पर भी उपलब्ध होगा।

Vivo Y71 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y71
डिस्प्ले 5.5-इंच HD+
प्रोसेसर  स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट
रैम 3GB
आंतरिक स्टोरेज 16GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो  8.1
प्राथमिक कैमरा 13MP + 5MP, f/1.9 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 8MP
बैटरी 3000mAh
माप –
अन्य  ड्यूल सिम, 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS, Micro USB 2.0, 3.5mm ऑडियो जैक
प्राइस 10,990 रुपए

 

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageVivo Y1s हुआ HD+ डिस्प्ले और 4,030mAh बैटरी के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज इंडियन मार्किट में अपने लेटेस्ट Vivo Y1s को लांच कर दिया है। विवो की ये सीरीज एंट्री लेवल प्राइस सेगमेंट में MediaTek चिपसेट के साथ पेश की गयी है। डिवाइस में आपको सिंगल कैमरा सेंसर के साथ 4,030mAH बैटरी और नौच डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस …

ImageVivo V21e हुआ Dimensity 700 चिपसेट के साथ इंडिया में लांचम जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज इंडिया में अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo V21e को लांच कर दिया है। फोन में 64MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। साथ ही यहाँ पर Dimensity 700 5G चिपसेट का भी इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products