Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं।

नए Vivo Y51 Pro में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलता है और कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स भी जोड़े हैं। बड़ी बैटरी और AI टूल्स की वजह से यह फोन उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये पढ़ें: Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

Vivo Y51 Pro 5G भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

  • 8GB + 128GB – ₹24,999
  • 8GB + 256GB – ₹27,999

यह स्मार्टफोन 11 मार्च से Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन दो रंगों में आता है – लाल (Festive Red) और सुनहरे (Noble Gold)।

Vivo Y51 Pro 5G

Vivo Y51 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51 Pro 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7360 (4nm) प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 8GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB विकल्प दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें: Amazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

बैटरी के मामले में यह फोन खास है, क्योंकि इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन OriginOS 6 पर चलता है और इसमें AI Creation, AI Notes, AI Transcript Assist और AI Captions जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और AI SuperLink कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products