Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं।

हालांकि Poco ने अभी इन फोनों के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इस सीरीज का मुख्य फोकस बेहतर परफॉर्मेंस पर होगा। पिछले कुछ हफ्तों में सामने आए कई leaks और रिपोर्ट्स से भी इन फोनों के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई है।

17 मार्च को होगा लॉन्च

Poco के मुताबिक Poco X8 Pro Series का लॉन्च 17 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीज़र भी शेयर किया है।

फिलहाल Poco ने केवल इतना संकेत दिया है कि नए स्मार्टफोन परफॉरमेंस फोकस्ड होंगे, जबकि बाकी फीचर्स लॉन्च इवेंट में सामने आ सकते हैं।

नए MediaTek प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco X8 Pro Series के दोनों फोन MediaTek के नए Dimensity चिपसेट के साथ आ सकते हैं।

  • Poco X8 Pro में Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिल सकता है
  • Poco X8 Pro Max में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है

ये दोनों फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई दिए हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे।

संभावित कीमत

Xiaomi Belgium की वेबसाइट पर Poco X8 Pro Series की कीमत थोड़ी देर के लिए दिखाई दी थी, जिससे इनके संभावित प्राइस का अंदाजा लगा है।

  • Poco X8 Pro Max (12GB + 256GB) – लगभग €529 (करीब ₹57,000)
  • Poco X8 Pro Max (12GB + 512GB) – लगभग €579 (करीब ₹62,000)

वहीं Poco X8 Pro की संभावित कीमत:

  • 8GB + 256GB – लगभग €399 (करीब ₹43,000)
  • 12GB + 512GB – लगभग €479 (करीब ₹51,000)

दोनों स्मार्टफोन Black, White और Green रंगों में आ सकते हैं।

Poco X8 Pro Series

संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक Poco X8 Pro में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

वहीं Poco X8 Pro Max में 6.83-इंच OLED स्क्रीन और बड़ी 8500mAh बैटरी मिलने की बात कही जा रही है।

इसके अलावा Geekbench लिस्टिंग में एक डिवाइस को Android 16, Dimensity 9500s और 12GB RAM के साथ देखा गया था, जिसे Poco X8 Pro Max माना जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products