Amazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon India पर कुछ ऐसे गैजेट्स भी मिल जाते हैं जो दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई गैजेट्स की कीमत ₹1000 से कम है।

इस लिस्ट में हमने Amazon पर मौजूद 10 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो आपके डेस्क, फोन और रोज़मर्रा में काम आ सकते हैं। साथ ही ये इतने अनोखे और अतरंगी है कि हो सकता है इन्हें देखकर आपके दोस्त भी पूछें, “भाई, ये कहाँ से खरीदा?”

1. Quacking Duck Fidget Keychain (₹299)

यह छोटा बत्तख की आकार का कीचेन (duck-shape keychain) है, जो देखने में साधारण लगता है, लेकिन इसे प्रेस करने पर यह बत्तख की आवाज़ (quack sound) और LED light के साथ रिएक्ट करता है। इसे कुछ लोग keyboard keycap के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप डेस्क पर छोटा सा fun gadget रखना चाहते हैं या स्ट्रेस से राहत के के लिए fidget एक्सेसरी ढूंढ रहे हैं, तो यह एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।

2. Self-Balancing Desk Lamp (₹448)

यह USB-C रिचार्जएबल लैंप है, जो खुद अपना संतुलन (balance) बनाता है और पतली बेस पर खड़ा रहता है। इसमें हल्की लाइट और RGB lighting modes भी मिलते हैं।

ये स्टडी टेबल, बेडसाइड टेबल, ऑफिस टेबल के लिए एक अच्छा और functional lighting gadget होने के साथ-साथ एक सजाने की वस्तु भी बन सकता है।

3. LED Writing Board (₹697)

यह ऐक्रेलिक एलईडी बोर्ड आपको neon style glowing writing का अनुभव देता है। इसके साथ अनोखे मार्कर भी मिलते हैं जिनसे आप नोट्स, रिमाइंडर या अच्छे क्वोट भी लिख सकते हैं।

YouTube सेटअप, गेमिंग डेस्क या स्टडी टेबल पर यह बोर्ड बैकग्राउंड में सजाने वाली एक दिलचस्प सामान बन सकता है।

4. LED Finger Flashlight Gloves (₹185–₹574)

Amazon India Gadgets

यूँ तो ये दस्ताने हैं, जो आपने अक्सर सड़क पर बाइक चालकों के हाथों में देखे होंगे, लेकिन इनकी अनोखी बात ये है कि इन gloves की उँगलियों पर LED लाइट लगी होती हैं, जिससे हाथ जहाँ इशारा करेगा वहीं रोशनी पड़ती है।

ये गैजेट भी कार रिपेयर करते समय, कहीं कैंपिंग के लिए जाने वालों के लिए या DIY वाले कामों में काफी उपयोगी हो सकता है।

5. Robot Phone Stand (₹988)

Amazon India Gadgets

ये काफी स्टाइलिश और विचित्र फोन स्टैंड है। थोड़ा sci-fi स्टाइल वाला ये robot figurine phone stand में हाथ भी हैं, जो आपके स्मार्टफोन को पकड़ते हैं।

डेस्क सेटअप को ये गैजेट थोड़ा futuristic लुक देता है और फोन स्टैंड के तौर पर भी काम करता है।

6. Mechanical Keyboard Fidget Keychain (₹299–₹439)

Amazon India Gadgets

अगर आपको mechanical keyboard का क्लिक साउंड पसंद है, तो यह कीचेन उसी स्विच का छोटा (miniature version) वर्ज़न देता है।

इसे दबाने पर आपको वही क्लिक वाला अनुभव (tactile click feel) मिलेगा, इसलिए यह fidget gadget की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

8. Retro Cassette Voice Recorder Keychain (₹212–₹299)

अगर आप 90 के दशक से हैं, तो ये की कीचेन आपकी थोड़ी पुरानी यादें भी ताज़ा कर सकता है। कारण है, इसका cassette tape design और कमाल की बात ये है कि इस कीचेन वाले टेप रिकॉर्डर में आप 15 सेकंड तक की वॉइस रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

इसके विंटेज डिज़ाइन (Vintage design) और मॉडर्न फ़ंक्शनैलिटी की वजह से यह एक बेहद दिलचस्प और सस्ती एक्सेसरी है।

9. Multifunction Tool Pen (₹249–₹275)

Amazon India Gadgets

यह पेन सिर्फ लिखने के लिए नहीं है। इसमें टचस्क्रीन स्टाइलस, स्केल, स्पिरिट लेवल, और स्क्रूड्राइवर टूल्स भी दिए गए हैं।

छोटे-मोटे फिक्सिंग या मेज़रमेंट (माप) जैसे कामों के लिए यह सस्ता (pocket-friendly) टूल बन सकता है।

10. Mini Processor Keychain (₹799)

Amazon India Gadgets

यह छोटा miniature CPU chip जैसा कीचेन है जिसमें प्रोसेसर डिज़ाइन की डिटेलिंग दिखाई देती है।

टेक लवर्स या कोडिंग व कंप्यूटर हार्डवेयर में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अनोखी एक्सेसरी है, जिसे वो अपने बैग या बाइक की चाबी में लगा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

ImageE20 petrol से माइलेज और इंजन की टेंशन? ₹15 लाख से कम में ये 5 Electric Cars हैं बेहतर विकल्प

best electric cars under 15 lakh – पिछले कुछ महीनों से E20 petrol हर तरफ चर्चा में है। कई गाड़ी मालिकों की शिकायत है कि E20 आने के बाद उनकी कार की माइलेज गिर गई है, तो कुछ लोगों को अपने पुराने इंजन को लेकर चिंता सता रही है, खासकर उन गाड़ियों को लेकर जो …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.