Vivo X90 सीरीज़ की लॉन्च डेट लीक: Snapdragon 8 Gen 2 के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo कंपनी ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ Vivo X90 को पिछले ही महीने चीन के बाज़ारों में उतरा था और अब इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने की खबरें सामने आ रही हैं। एक प्रमोशन पोस्टर लीक हुआ है, जिसमें Vivo X90 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्च की तारीख सामने आयी है। लीक हुए पोस्टर के अनुसार, Vivo X90 सीरीज को ग्लोबली (भारत सहित) 31 जनवरी 2023 को लॉन्च किया जायेगा, हालाँकि पोस्टर से फोन के स्पेसिफिकेशन या अन्य कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है।

यह भी पढ़े :- इसी वीकेंड पर लॉन्च होगा OnePlus10T Marvel Edition, सामने आयी कीमत

Vivo ने अपने Vivo X90 सीरीज में तीन मॉडलों- Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ को शामिल किया है। यदि इस सीरीज के Vivo X90 Pro+ स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा भी मिलेगा। Vivo X90 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर है।

Vivo X90 Pro+ स्पेसिफिकेशन

Vivo X90 प्रो प्लस में आपको 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (LTPO), 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB नॉन एक्सपैंडएबल मेमोरी मिलती है। Vivo X90 Pro+ के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50MP पोट्रेट कैमरा और 64MP पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo के इस स्मार्टफोन में 4,700mAh बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ये लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्राइड 13 सॉफ्टवेयर पर आधारित FunTouchOS पर काम करेगा।

इसके अलावा इस सीरीज़ में दो और स्मार्टफोन Vivo X90 और X90 प्रो हैं, जो Dimensity 9200 चिपसेट से लेस है। Vivo X90 प्रो प्लस की तरह इन दोनों डिवाइसों में भी आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। Vivo X90 और X90 प्रो स्मार्टफोनों में 4,810 और 4,890mAh की बैटरी, 120W की फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिलेंगी।

यह भी पढ़े :- DigiYatra ऐप से एयरपोर्ट गेट और सिक्योरिटी चेक में मैंने बचाया लगभग 1.5 घंटा

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageइस कीमत पर लॉन्च होगी Vivo X90 सीरीज़, लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

Vivo ने अपनी Vivo X90 सीरीज़ को नवंबर 2022 में, चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी X90 सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन, Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ को लॉन्च किया था। कंपनी अब इस सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Vivo …

Imageग्लोबल लॉन्च से पहले सामने आई Vivo X90 और X90 Pro के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें

Vivo X90 सीरीज़ अभी कुछ समय पहले ही चीन में अपना डेब्यू कर चुकी है। अब सीरीज़ का ग्लोबल मार्केट में उतरने का इंतज़ार किया जा रहा है। Vivo के इस प्रीमियम लाइनअप में तीन स्मार्टफोन, Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus को शामिल किया गया हैं। Vivo X90 सीरीज़ के …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products