Vivo X21 होगा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 19 मार्च को लांच; रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर विवो भारत में अपने नए विवो 9 को लांच करने वाली है। वैसे कंपनी ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह भारत में विवो का पहला अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त स्मार्टफोन हो सकता है। लेकिन हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 27 मार्च को भारत में लांच इवेंट से पहले चीन में 19 मार्च को अपना एक और स्मार्टफोन विवो X21 लांच करने वाली है जिसके मीडिया इनवाइट भी शेयर किये जा चुके है।

अभी कुछ ही दिन पहले कंपनी ने चीन में एक्स20 यूडी प्लस लांच किया था, जिसमे आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। अब लगता है कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन लांच करने वाली है जिसमे अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ नवीनतम एंड्राइड दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े: Redmi Note 5 की खूबियाँ और कमियाँ

विवो X21 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

3C सर्टिफिकेशन के समय पर वीवो X21A चार संस्करणों में दिखाया गया था तो पूरी सम्भावना है की X21A का थोडा किफायती वर्जन के रूप में X21 को पेश किये जाये।

कंपनी ने अभी इस फ़ोन के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप में शेयर नहीं की है, इसलिए स्पेसिफिकेशन के बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन अफवाहे और मीडिया इनवाइट से इतना अंदाजा लगाया जा सकता है की फ़ोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। प्रोसेसर के लिए, स्नैपड्रैगन 670 SoC के साथ 6GB रैम का विकल्प भी मौजूद हो सकता है। बाकि रियल स्पेसिफिकेशन तो  आधिकारिक लांच के बाद ही पता चल पाएंगी।

Samsung Galaxy S9+ First Impressions (हिंदी में)

 

Related Articles

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

Imageफुल-स्क्रीन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 फरवरी को आ रहा है एक किफायती फोन इंडिया में

पिछले काफी दिनों से मार्किट में विवो द्वारा Vivo V11 Pro के एक अपग्रेड वर्जन को लांच करने की बाते सामने आ रही थी। पिछले हफ्ते ही एक लीक हुई जानकारी के अनुसार Vivo का यह नया फोन Vivo V15 Pro हो सकता है। कंपनी द्वारा पेश किये टीज़र में फोन का नाम तो नहीं …

ImageVivo X21, X21 UD हुए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo R15 और R15 ड्रीम मिरर के लांच के बाद विवो ने भी अपने 2 स्मार्टफोन विवो X21 और X21 UD को चीन में लांच कर दिया है। जैसा की नाम से साफ़ हो जाता है की X21 UD में आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। (Read in English) दोनों फ़ोनों का डिजाईन और …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products