Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने हाल ही में अपनी Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में Vivo X200 Ultra को शामिल करने वाली है। इस फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme 14 Pro+ 5G कैमरा फीचर्स रिवील, मिलेगी DSLR लेवल की फोटोग्राफी

Vivo X200 Ultra डिज़ाइन लीक

इस फ़ोन से सम्बंधित जानकारी @JohnnyManuel_89 द्वारा अपने आधिकारिक X(ट्वीटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में अन्य मॉडल्स की तरह ही Zeiss लोगो के साथ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसमें टेक्सचर्ड फिनिश का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले के साथ कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Vivo X200 Ultra फीचर्स

टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन में 6.82 इंच का 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 24GB LPDDR5X RAM और 2TB UFS 4.0 स्टोरेज को शामिल किया जा सकता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT818 प्राइमरी कैमरा, 85mm फोकल लेंथ के साथ 200 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 50 मेगापिक्सल LYT818 70mm मैक्रो टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, IR blaster, और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शंस को शामिल किया जा सकता है। फ़ोन IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic पर काम चल रहा है, अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products